Overview: वेव्स 2025 में एक्ट्रेसेस ने साड़ी पहन गिराई बिजलियां
WAVES 2025 Actresses Saree Look: वेव्स 2025 की शुरुआत हो चुकी है। इसके पहले ही दिन मनोरंजन जगत के कई बड़े सितारों की महफिल यहां जमी। इस इंटरनेशनल इवेंट में कई बड़ी एक्ट्रेसेस अपने ट्रेडिशनल अंदाज के साथ महफिल लूटती नजर आईं। 1 मई को वेव्स 2025 के पहले दिन हिंदी फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां जियो वर्ल्ड सेंटर में सिनेमा का जश्न मनाने के लिए एक साथ नजर आईं।
Waves 2025 Looks: वेव्स 2025 की शुरुआत हो चुकी है। इसके पहले ही दिन मनोरंजन जगत के कई बड़े सितारों की महफिल यहां जमी। इस इंटरनेशनल इवेंट में कई बड़ी एक्ट्रेसेस अपने ट्रेडिशनल अंदाज के साथ महफिल लूटती नजर आईं। 1 मई को वेव्स 2025 के पहले दिन हिंदी फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां जियो वर्ल्ड सेंटर में सिनेमा का जश्न मनाने के लिए एक साथ नजर आईं।
जहां एक तरफ बॉलीवुड डीवाज ने ड्रेस पहनकर ग्लैमर का तड़का लगाया। वहीं, आलिया ने महाराष्ट्र दिवस के इस मौके पर पारंपरिक नौवारी साड़ी पहनकर सभी का ध्यान खींचा। आइए देखें, वेव्स 2025 में एक्ट्रेसेस के बेस्ट साड़ी लुक…
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट को वेव्स 2025 के पहले दिन हाथ से बुनी पैठणी साड़ी में देखा गया। आलिया ने वेव्स 2025 में क्लासिक नौवारी ड्रेप को चुना, जिसे अमी पटेल ने स्टाइल किया था। इसे अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। हाथ से बुनी गई पैठनी ने आलिया के बेहतरीन लुक में परंपरा और आधुनिक शान को एक साथ जोड़ा। इस साड़ी को बुनने में 75 दिन लगे। आलिया ने साड़ी को एक कस्टम स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने वेव्स 2025 के पहले दिन हाउस ऑफ मसाबा के हाथ से बुने हुए कॉटन सेट को चुना। इसे एक्ट्रेस ने खूबसूरत ऑर्गेना दुपट्टे के साथ स्टाइल किया। शालीना नैथानी द्वारा स्टाइल किए गए इस कुर्ते में हाउस ऑफ मसाबा के सिग्नेचर पान फूल और सॉफ्ट गोल्ड ट्री शेप हाथ की कढ़ाई हुई थी। एक्ट्रेस ने अपने इस मोनोक्रोम लुक को डायमंड ईयरिंग्स के साथ कंप्लीट किया।
वाणी कपूर
देवनागरी की लाल डोरी कढ़ाई वाली ऑर्गेना साड़ी में वाणी कपूर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस की लाल साड़ी में सॉफ्ट ऑर्गेना बेस था, जिस पर डोरी वर्क के साथ बेहतरीन कढ़ाई की गई थी। इसे प्रणिता अभि ने स्टाइल किया था। वाणी ने साड़ी को खूबसूरत ओवरलैपिंग गज्जी सिल्क ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था। जिस पर पत्रा वर्क और डोरी कढ़ाई की गई थी। स्टेटमेंट ज्वेलरी पीस के साथ उन्होंने लुक को क्लासी बनाया।
निमरत कौर
निमरत कौर ने रिधि मेहरा की डिजाइन की गई साड़ी में अपना बेहद खूबसूरत अंदाज दिखाया। परंपरा और ट्रेंड के ब्लेंड के साथ निमरत कौर ने बैंगनी रंग की साड़ी को वी-नेक कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ पहना। ख्याति बुसा द्वारा स्टाइल की गई यह साड़ी हर ओकेजन के लिए परफेक्ट है। स्कैलप्ड डिटेलिंग ने उनके इस देसी लुक को मॉर्डन तड़का देने के काम किया है।
राशि खन्ना
राशि खन्ना ने वेव्स 2025 में लज्जू सी सैल्मन पिंक साड़ी पहनी थी, जिसे बेहतरीन ऑर्गेना से तैयार किया गया था। साड़ी के पल्लू पर मरोड़ी कढ़ाई वाले चांद मोटिफ्स और रेशमी बॉर्डर पर फूलों शेप थी। अर्चा मेहता द्वारा स्टाइल राशि की यह साड़ी रेशमी कपड़े से बने जेड ब्लाउज के साथ कमाल की लगी। वी-नेकलाइन, स्लीव्स, बैक और हेम वाला फ्लोरल ब्लाउज उनके लुक को बहुत ही क्लासी और रॉयल बना रहा था।
