अपने देश का ट्रेडिशनल सबसे अलग है और यही इस देश की खूबी भी है। यहां लड़कियां वेस्टर्न से ज्यादा ट्रेडिशनल पहनना पसंद करती है। लड़किया वेस्टर्न में तो अच्छी लगती है लेकिन जब वो ट्रेडिशन जैसे सूट, साड़ी पहनती है तो खूबसूरती में चार चाँद लग जाते है। सेलिब्रिटीज को भी इंडियन लुक सबसे अच्छा लगता है। वहीं जब बात की जाए साउथ की तो साउथ इंडिया का नाम सुनकर ही मन में साड़ी और ट्रेडिशनल लुक वाली छवि बनने लगती है। साड़ी एक ऐसा वियर है जिसे लड़कियां पहनती है और साड़ी को सादगी की निगाह भी कहते है।
वहीं अगर आप भी कहीं पार्टी या शादी में जाने वाली है और साडी पहनने का सोच रही है तो आज की यह पोस्ट आपके लिए ही है। आज इस पोस्ट के जरिए हम आपको साउथ इंडियन एक्ट्रेसेस के साड़ी लुक दिखाएंगे जिसे देख कर आपके होश उड़ जाएंगे। इन साउथ इंडियन एक्ट्रेसेस से आप इंस्पिरेशन ले सकती है और शादी में या पार्टी में आप उनका यह लुक ट्राई कर सकती है। इन अभिनेत्रियों की लिस्ट में टॉलीवूड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस कैसे: सामंथा, काजल, त्रिशा शामिल है जिन्होंने अपने साड़ी लुक से सबका दिल जीत लिया है। तो चलिए नजर डालते है इनके साड़ी लुक्स पर:
काजल अग्रवाल
View this post on Instagram
काजल अग्रवाल ने न सिर्फ टॉलीवूड में अपनी पहचान बनाई बल्कि बॉलीवुड में भी बहुत नाम कमाया है। काजल ने अपनी एक्टिंग से सबके दिलो में जगह बना ली है जिसके बाद अब वो अपने साड़ी लुक्स से सबके दिलों पर छा रही है। काजल ने न सिर्फ साड़ी पहनी हुई है बल्कि उन्होंने ज्वेलरी भी पहन रखी है जो दिलकश दिखाई दे रही है। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में काजल ने पिंक और ऑरेंज रंग की सिल्क साड़ी पहन रखी है। काजल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है वहीं उन्होंने यह फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी।
त्रिशा कृष्णन

त्रिशा कृष्णन एक खुबसूरत फिल्म अभिनेत्री हैं, जिन्हें निकशा द्वारा बनाए गए धोती स्टाइल साड़ी पहने देखा गया था। हालांकि यह एक पारंपरिक साड़ी नहीं है, लेकिन इसे इतनी खूबसूरती से बनाया गया है और प्लेटेड किया गया है, जिसके कारण यह आउटफिट साड़ी का लुक दे रहा है। यह किसी भी तरह के फंक्शन के लिए परफेक्ट आउटफिट है। यह आपको भारतीय और साउथ, दोनों तरह के लुक देता है। अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती है तो त्रिशा कृष्णन का यह साड़ी स्टाइल आप टाई कर सकती है। यह बहुत अलग भी है और अट्रैक्टिव भी है।
अनुष्का शेट्टी

अनुष्का शेट्टी को तो आप सब जानते ही होंगे ज्यादातर लोग इन्हे “देवसेना” के नाम से जानते है। जी मूवी बाहुबली से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली अनुष्का शेट्टी टॉलीवूड की टॉप एक्ट्रेस है। वहीं अनुष्का ने एक इवेंट में यह वाइट साड़ी कैरी की थी। इस साड़ी में अनुष्का ने अपनी सादगी से ही सबका ध्यान अपनी ओर कर लिया था। उनसे ज्यादा अच्छे से वाइट साड़ी और कोई कैरी नहीं करता। अनुष्का शेट्टी सफेद रंग में एक पूरा नजरिया बदल देती हैं। आप भी अनुष्का जैसी वाइट साडी कैरी कर सकती है साड़ी में कुछ फ्लोरल प्रिंट भी है और उन्होंने वाइट को रेड बिलाउज से कम्पलीट किया है।
सामंथा अक्किनेनी
View this post on Instagram
सामंथा अक्किनेनी अपने खूबसूरत और ट्रैडिशनल लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। वहीं सोशल मीडिया पर उनके आये दिन चर्चे बने रहते है। उनके इस लुक की बात की जाए तो उन्होंने लाइट पिंक कलर की साड़ी को बहुत क्लासी अंदाज से कैरी किया हुआ हैं। लाइट पिंक साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने न्यूड पिंक कलर लिपस्टिक और लाइट मेकअप किया हुआ हैं। खुले बालों में सामंथा बहुत ही सुंदर लग रही हैं। आप भी सामंथा के इस स्टाइल को फॉलो कर खूबसूरत दिख सकती है। सामंथा का यह अंदाज हर त्यौहार और इवेंट में परफेक्ट रहेगा।
तमन्ना भाटिया
View this post on Instagram
टॉलीवूड की फेमस अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने बॉलीवुड में भी अपनी ख़ास जगह बनाई है। तमन्ना ने बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है और वाहवाही भी बटोरी है। तमन्ना हमेशा ही कुछ अलग ट्राई करती है जिसके चलते अब उन्होंने साड़ी के साथ जैकेट का भी तड़का लगाया है। वहीं तमन्ना का यह तड़का वाकई काबिलेतारीफ है। अगर आप कुछ अट्रैक्टिव साड़ी स्टाइल टाई करना चाहती है तो आप तमन्ना का यह लुक ट्राई कर सकती है।
Celebrity Gossip - संपत्ति के मामले में दीपिका पादुकोण नहीं है किसी से कम, जानें कुल प्रॉपर्टी
