धर्म को किनारे रख ये मुस्लिम सितारे मनाते हैं नवरात्रि का त्यौहार: Bollywood Navratri Celebration
Bollywood Navratri Celebration

Bollywood Navratri Celebration: नवरात्रि का त्योहार शुरू हो चुका है और देशभर में इसे धूमधाम से मनाया जा रहा है। 9 दिनों तक भक्त माता की आराधना करते हुए दिखाई देने वाले हैं। आम आदमी हो या बॉलीवुड के सितारे सभी इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। वैसे तो ये मुख्य रूप से हिंदुओं का त्योहार है लेकिन कुछ मुस्लिम सितारे भी हैं जो इसे बड़े ही धूमधाम के साथ मनाना पसंद करते हैं। आज हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताते हैं।

Also read: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस के बीच है कैट फाइट, एक दूसरे को नहीं करती हैं पसंद: Bollywood Catfight

Bollywood Navratri: सारा अली खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके लुक की हमेशा ही चर्चा की जाती है और वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। साल 2021 की नवरात्रि में एक्ट्रेस को राजस्थान के करणी माता मंदिर में दर्शन करने जाते हुए देखा गया था।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के घर पर हर त्यौहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जब आर्यन का नाम ड्रग्स मामले में फंसा था तब भी एक्टर और उनकी वाइफ गौरी को माता दुर्गा का पूजन अर्चन करते हुए देखा जाता है।

आमिर खान

Bollywood Navratri
Bollywood Navratri with Aamir Khan

आमिर खान बॉलीवुड के चर्चित सुपरस्टार हैं और हमेशा ही किसी ना किसी बात के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। खासकर अपनी फिल्मों की चॉइस को लेकर वो चर्चा में रहते हैं। नवरात्रि के मौके पर उन्हें वडोदरा में दुर्गा पूजा में शामिल होते हुए देखा जा चुका है।

हिना खान

Hina Khan
Navratri Hina Khan

हिना टेलीविजन की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं और हमेशा ही अपने किलर लुक्स के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस भी नवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाती हैं और उन्हें माता के दरबार में दर्शन करते हुए देखा जाता है।

नुसरत जहां

नुसरत जहां बंगाली इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस हैं और अपने शानदार लुक्स से हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस मां दुर्गा की भक्त हैं और उन्हें हमेशा की माता की आराधना करते हुए और नवरात्रि में पूजन करते हुए देखा जाता है.

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...