अयोध्या में राम मंदिर के संग्रहालय में रखेंगे बांसुरी
यह बांसुरी दुनिया की सबसे लंबी बांसुरी है, जिसे मुस्लिम कारीगरों ने तैयार किया है।
Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है और हर राज्यों से अपने जिले की लोकप्रिय वस्तुओं को अयोध्या भेजे जाने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में दुनिया की सबसे लंबी बासुरी को भी अयोध्या भेजा जा रहा है। दरअसल उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में अयोध्या के लिए 21 फीट 6 इंच की बांसुरी बनाई गई है। बताया जा रहा है कि यह बांसुरी दुनिया की सबसे लंबी बांसुरी है, जिसे मुस्लिम कारीगरों ने तैयार किया है।
लगभग 10 दिन में कारीगर हिना परवीन, शमशाद अहमद और अरमान नबी ने दुनिया में 21.5 फुट की बांसुरी तैयार की। इसे जनता के देखने के लिए अयोध्या में राम मंदिर के संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा।
इस परिवार ने साल 2021 में 16 फीट की बांसुरी भी बनाई थी जिसे गिनीज बुक में शामिल किया गया था। अब उन्होंने 21.6 फीट की बांसुरी बनाई है जो कि दुनिया की सबसे लंबी बांसुरी होगी।
Also read: 40 किलो चॉकलेट से बनाई राम मंदिर की प्रतिकृति, 4 दिन में तैयार हुआ केक
