40 किलो चॉकलेट से बनाई राम मंदिर की प्रतिकृति, 4 दिन में बनकर तैयार हुआ केक: Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

सालभर तक खराब नहीं होगा केक

केक इंदौर शेरेटन ग्रैंड पैलेस के बेकरी शेफ अमित कुमार मिश्रा ने इसे तैयार किया है।

Ayodhya Ram Mandir: मध्यप्रदेश इंदौर में एक शेफ ने राम मंदिर की प्रतिकृति का चॉकलेट केक तैयार किया है। केक में 40 किलो चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया है। इसे बनाने में चार दिन का समय लगा।

यह केक इंदौर शेरेटन ग्रैंड पैलेस के बेकरी शेफ अमित कुमार मिश्रा ने इसे तैयार किया है। उन्होंने राम मंदिर के वुडन स्ट्रक्चर से प्रेरणा ली है। मंदिर में चार लेयर है और उसी हिसाब से उन्होंने तैयार किया है। इस पर गोल्ड पॉलिश से भी की गई है जिससे इसकी खूबसूरती और बढ़ गई है।

केक डिस्प्ले के लिए रखा गया है और 15-20 डिग्री टेम्परेचर में इसे सालभर तक रख सकते हैं।

अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इस दिन को लेकर देशभर में भारी उत्साह का माहौल है और सभी अपने-अपने तरीके से भक्ति में डूबे हुए हैं।

Also read: अयोध्या राम मंदिर के लिए बनाया 1265 किलो का लड्डू, लिखा ‘जय श्रीराम’

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...