नवरात्रि में खूबसूरत दिखने के लिए ट्राई करें ये कोरियन फेस पैक: Korean Navratri Face Pack
आज हम आपको एक ऐसे कोरियन फेस पैक के बारे में बताने वाले हैं, जिसे चेहरे पर लगाकर आपको नवरात्रि में बिल्कुल ग्लोइंग लुक मिल सकता है।
Korean Navratri Face Pack: भारतीय महिलाओं के बीच इन दोनों कोरियन ब्यूटी स्किन केयर हैक्स को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है। दरअसल, कहते हैं कि कोरिया में स्किन और हेयर से जुड़ी कई समस्याओं का हल मिल जाता है। ऐसे में नवरात्रि का त्यौहार आ चुका है और आप भी इस फेस्टिव सीजन में खूबसूरत दिखना चाहती होंगी। इसके लिए तरह-तरह के स्किन केयर टिप्स अपनाती होंगी। आज हम आपको एक ऐसे कोरियन फेस पैक के बारे में बताने वाले हैं, जिसे चेहरे पर लगाकर आपको नवरात्रि में बिल्कुल ग्लोइंग लुक मिल सकता है। चलिए जानते हैं कि इस फेस पैक को कैसे बनाते हैं और चेहरे पर अप्लाई करते हैं।
Also Read: 8 ग्लोइंग फेस पैक टिप्स एंड ट्रिक्स: Glowing Face Pack
फैस पैक इंग्रेडिएंट्स

दो कप बेसन
चार चम्मच राइस वाटर
एक चुटकी हल्दी पाउडर
कोरियन फैस पैक बनाने का तरीका

इस कोरियन फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा राइस वॉटर लें और उसमें दो चम्मच बेसन मिलाएं। इसके साथ ही इसमें हल्दी भी ऐड कर लें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए और आपका होममेड फेस पैक बनकर तैयार हो चुका है।
चेहरे पर अप्लाई कैसे करें?

इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने से पूर्व अपने फेस को साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें और साफ कपड़े से पोंछ लें। अब फेस पैक को अपने चेहरे के साथ-साथ अपने गर्दन के आसपास भी अच्छी तरह से अप्लाई करें। फेस पैक को आधे घंटे के लिए लगाकर रहने दें। जब लगे कि फेस पैक सूख गया है तब साफ पानी से चेहरा धोएं और ऊपर से कोई मॉइश्चराइजर लगाएं ताकि फेस पर ड्राइनेस न लगे। ध्यान रखें कि आपको ये फेस पैक हफ्ते में दो बार लगाना है लेकिन इसे लगाने के बाद डायरेक्ट धूप में जाने से बचे। क्योंकि धूप में जाने से फेस पैक का चेहरे पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
कोरियन फेस पैक के फायदे
- कोरियन राइस वाटर स्किन की नमी को बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन स्किन को अंदर से हाइड्रेटेड रखते हैं, जिससे त्वचा नरम और चिकनी बनती है।
- इस फेस पैक में एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कि फेनोलिक्स होते हैं, जो झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करता है।
- राइस वाटर में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा की सूजन और रेडनेस को कम करने में मदद करते हैं।
- त्वचा के ओपन पोर्स और टैनिंग को कम करने के लिए भी ये कोरियन फेस पैक लगा सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा में निखार आता है।
