नवरात्रि पर पहनें आलिया भट्ट की जैसी ये साड़ियां: Alia Bhatt Navratri Saree Looks
Alia Bhatt Navratri Saree Looks

नवरात्रि पर पहनें आलिया भट्ट की जैसी ये साड़ियां: Alia Bhatt Navratri Saree Looks

आज हम आपको आलिया भट्ट के कुछ बेहद खूबसूरत साड़ी लुक्स के बारे में बताने वाले हैं, जो नवरात्रि त्यौहार के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

Alia Bhatt Navratri Saree Looks: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट न सिर्फ एक्टिंग क्वीन मानी जाती है बल्कि उनका फैशन सेंस भी लाजवाब है। आलिया भट्ट वेस्टर्न से लेकर इंडियन आउटफिट में कहर ढाती है। आलिया को सबसे ज्यादा साड़ी पहनना पसंद है और उनके पास साड़ियों का एक बेहतरीन कलेक्शन है। यदि आप नवरात्रि के त्यौहार में कपड़ों को लेकर काफी कन्फ्यूज हो रही हैं तो आपको आलिया के साड़ी कलेक्शन से इंस्पिरेशन लेकर तैयार होना चाहिए। आज हम आपको आलिया भट्ट के कुछ बेहद खूबसूरत साड़ी लुक्स के बारे में बताने वाले हैं, जो नवरात्रि त्यौहार के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

Also Read: नवरात्रि पर श्वेता तिवारी के ये इंडियन लुक्स करें ट्राई

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने पिंक कलर की प्लेन शिफॉन साड़ी को मैचिंग वेलवेट स्ट्रैपी ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया है, जो देखने में बेहद प्यारा और एरोगेंट लग रहा था। उन्होंने मैट फिनिश मेकअप के साथ बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला रखा है। कान में ऑक्सीडाइज्ड झुमके और माथे पर बिंदी लगाकर उन्होंने अपना ओवर ऑल लुक कंप्लीट किया है।

गोटा पट्टी बॉर्डर वाले ब्राउन कलर की साड़ी में आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस के गोल्डन एंब्रॉयड्रेड ब्लाउज़ में डीप प्लंजिंग नेक की डीटेलिंग है जो लुक को बोल्ड बना रही हैं। स्टोन स्टडेड झुमके के साथ उन्होंने नीट बन हेयर स्टाइल बनाया है। न्यूड लिप कलर और कोहल आईज़ मेकअप से लुक निखर रहा है।

नवरात्रि के लिए आलिया भट्ट का यह ग्रीन कलर का प्रिंटेड रफल डिज़ाइन साड़ी भी बिल्कुल परफेक्ट है। इस आउटफिट को उन्होंने ऑफ शोल्डर मैचिंग ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया है। आप चाहे तो ऐसे साड़ी के साथ वी नेक, प्लंजिंग नेक या स्वीटहार्ट नेक वाला ब्लाउज पहन सकती हैं। सटल मेकअप और पोनीटेल हेयर स्टाइल से आलिया ने लुक को ट्रेडिशनल टच देने की कोशिश की है। कानों में ऑक्सीडाइज झुमके बेहद प्यारे लग रहे हैं। आप इस तरह की आउटफिट के साथ चोकर नेकलेस पहनें।

गोल्डन लेस बॉर्डर वाले पिंक बनारसी सिल्क साड़ी और जरी एंब्रॉयडरी वाले ऑफ शोल्डर ट्यूब ब्लाउज़ में एक्ट्रेस आलिया भट्ट हॉट लग रही हैं। आलिया ने ब्रॉन्ज आईशैडो, ब्लश्ड चीक्स, स्मोकी आईज और न्यूड लिप्स के साथ लुक को क्लासी बनाया है। गजरा बन हेयर स्टाइल और स्टोन स्टडेड स्टेटमेंट जूलरी के साथ आलिया ने अपना रॉयल लुक कंप्लीट किया है जो देखने में काफी स्टनिंग लग रहा है।

आलिया भट्ट मल्टीकलर्ड शिफॉन साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज़ में किसी परी सी सुंदर दिख रही है। कानों में झुमका पहने सटल मेकअप लगाए वो बेहद प्यारी दिख रही हैं। उन्होंने अपने लुक को स्ट्रेट ओपन हेयर स्टाइल से पूरा किया है। आप चाहें तो इस आउटफिट के साथ बालों को बन लुक दे सकती हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...