Denim Look: कुछ फैशन आते हैं और हमेशा के लिए फिक्स हो जाते हैं। ऐसा ही फैशन एवरग्रीन डेनिम का भी है। गर्ल हो या बॉय हर किसी की वार्डरॉब में डेनिम मौजूद होता है। वजह है यह कैरी करने में जितना स्टाइलिश है, मेंटेन करने में उतना ही आसान। गर्मियों के इस सीजन में जानें कि आप डेनिम को किस तरह से स्टाइल कर सकते हैं। ताकि डेनिम के साथ आपका प्यार भी बरकरार रहे। वैसे भी समर्स के लिए डेनिम का फ्रैब्रिक अलग होता है। गर्मियों के सीजन में मार्किट में लाइट डेनिम उपलब्ध होता है, जिसे आप आराम से पहन सकते हैं। पहले की बात करें तो डेनिम का मतलब सिर्फ जींस से लिया जाता था। लेकिन, आज यह एसेसरीज से लेकर शूज तक में मौजूद है।
फ्लेयर्ड पैंट

बॉटम वियर में आपको डेनिम के कई स्टाइल देखने को मिलते हैं। डेनिम शॉर्ट तो खैर समर्स में इन होते ही हैं लेकिन इस बार आप डेनिम बॉटम वियर में भी एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। आप अपने समर लुक को इस बार डेनिम फ्लेयर्ड पैंट के साथ कंपलीट करें। आप अपने व्हाइट चिकनकरी कुर्ते या अंगरखा शॉर्ट कुर्ती के साथ इसे टीमअप करें। अगर आपको लुक एथनिक चाहिए तो फुटवियर आप कोल्हापुरी और मोजड़ी लें। इस स्टाइल को आप ऑफिस में भी कैरी कर सकती हैं। यह ईजी और स्टाइलिश लुक है। इस पैंट पर क्रॉप टॉप भी अच्छा लगता है।
ओवरसाइज शर्ट

बॉलीवुड सेलिब्रेटीज ने ओवरसाइज शर्ट का एक कॉन्सेप्ट यंग गर्ल्स को दिया है। अगर आपको भी डेनिम पहनने का शौक है और अपने शॉर्ट ड्रेस की आप लेयरिंग करना चाहती हैं तो आप इसे पहन सकती हैं। आप चाहें तो इसे ऐसे ही ओपन छोड़ दें और स्टाइलिश बेल्ट के साथ अटैच करें। यह आपके हॉलीडे या संडे मूड को दिखता करता है। इसके साथ आप अपने बालों को खुला छोड़ें या फिर अपने चिक लुक के लिए आप हेयरबैंड लगा सकती हैं। ये डेनिम ओवरसाइज शर्ट शॉर्ट्स पर भी बहुत फबता है।
ट्यूनिक

यह डेनिम का एक एवरग्रीन कॉन्सेप्ट है। डेनिम ट्यूनिक आपके स्टाइल कॉशंट को अप करने के लिए काफी है। लेकिन यह आराम का मामला है। स्पोर्ट्स शूज के साथ फबती हैं। अगर आपको स्टाइलिश और बबली लुक चाहिए तो रेट्रो फ्लोरल प्रिंटेड लूज स्ट्रेट ब्लू डेनिम मिनी ट्यूनिक ड्रेस आपको पसंद आएगी। अपने कंर्फ्ट के अकॉर्डिंग ट्यूनिक की लेंथ कुछ भी रख सकते है। अगर आपकी हाइट कम है तो हेमलाइन पर ज्यादा एक्सपेरिमेंट न करें। इससे आपकी हाइट और कम नजर आएगी। इसे आप वनपीस के तौर पर भी पहन सकते हैं। अगर आप ओवरसाइज्ड हैं तो ध्यान दें कि यह लूज फिट हो।
मिनी स्कर्ट

मिनी स्कर्ट हमेशा से ही समर्स में पसंद आते हैं। डेनिम की स्कर्ट इसमें पहली पसंद है। इस ड्रेस की अच्छी बात है कि यह हर तरह की बॉडी टाइप पर अच्छी लगती है। इस पर टैंक ट्यूब, ऑफ शोल्डर टॉप ले सकते हैं। अगर आपको डीसेंट और कॉरपोरेट लुक चाहिए तो फुल स्लीव्ज शर्ट अच्छा लगेगा। हेमलाइन पर फ्लेयर भी आप कर सकते हैं।
मॉर्डन लुक होगा स्पॉइल
अगर आप इसे दिन में कैरी कर रहे हैं तो कम मेकअप और कम एक्सेसरीज रखें। इस बात को ध्यान रखें कि डेनिम पर बहुत ज्यादा ज्वेलरी नहीं अच्छी लगती। इसके अलावा ऑक्सीडाइज्ड, प्लेटेनियम और सिल्वर जूलरी अच्छी लगती है। बहुत ज्यादा मेकअप आपके मॉडर्न लुक को स्पॉइल कर देगा।
