महंगे कपड़ों पर आने वाले रोएं से ऐसे पाए छुटकारा, ये 6 हैक्स करेंगे मदद

आज आपको कुछ ऐसे घरेलू हैक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसके इस्तेमाल से आप बिना अधिक रुपए खर्च किए रोएं हटा सकती हैं।

Lint Removing Hacks: हमारे सुंदर से सुंदर कपड़ों पर भी रोएं पड़ने के बाद उसे हम बुरा कहने लगते हैं। रोएं पड़े कपड़ों को पहनने पर कभी इनमें बाल चिपक जाते हैं, तो कभी गंदगी लग जाती है। जिसके बाद हमें अपने नए कपड़ों को वापस से अलमारी में रखना पड़ता है। ऐसे में अगर कपड़ा महंगा और नया है, तो हमारा मन ज्यादा उदास हो जाता है। इसलिए, आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू हैक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसके इस्तेमाल से आप बिना अधिक रुपए खर्च किए रोएं हटा सकती हैं।

व्हाइट विनेगर

White Vinegar

हर घर में व्हाइट विनेगर होता ही हैं। ऐसे में कपड़े धोते समय आखिर में जब उन्हें पानी से निकालने का समय आए, तो आप कपड़े की बाल्टी में एक कप वाइट विनेगर मिला दीजिए। ये कपड़ों से रोएं हटाने में मदद करेगा।

टेप का करें इस्तेमाल

Tape

आप कपड़ों से रोएं हटाने के लिए मोटी टेप का उपयोग कर सकती हैं। पहले आपको अपने कपड़ों को किसी सपाट जगह पर रखना होगा। फिर रोएं वाली जगहों पर टेप चिपकाकर उसे एक बार में ही निकाल लिया करें। ऐसा करने से आपके कपड़ो में पड़ने वाले रोएं तुरंत हट जाएंगे।

उल्टा करके धोएं कपड़े

Clothes

रोएं निकालने का सबसे बेहतर उपाय है कि आपको हमेशा अपने कपड़े उल्टे करके धोने चाहिए। दरअसल, अगर आप मशीन में कपड़े धोती हैं, तो उसे उल्टा करके ही डालिए, ताकि उसके बाहरी हिस्सों में रोएं ना पड़े।

वेल्क्रो हेयर रोलर

Hair Roller

वेल्क्रो हेयर रोलर की वजह से आपके कपड़ों पर पड़े रोएं तुरंत निकल सकते हैं। अपने कपड़ों को किसी सपाट जगह पर रखें। फिर रोएं वाली जगह पर रोलर को धीरे धीरे चलाएं। ऐसा कई बार करने से रोएं अपने आप रोलर में चिपक जाएंगे।

कंघी का करें उपयोग

Comb

वैसे यह तरीका काफी पुराना और कारगर भी हैं। कपड़ों पर किसी पतली सीखों वाली कंघी से रोएं निकाले जा सकते हैं। अगर आपके ऊनी कपड़ों पर रोएं पड़ गए हैं, तो आप धीरे-धीरे उसपर कंघी को चलाएं। ऐसा करने से रोएं आपके कंघी में चिपक जाएंगे और वह बाहर आ जाएंगे।

रेजर चलाएं

Razor

रेजर से रोएं हटाने का एक बेहतरीन तरीका है। आप अपने रेजर को कपड़ों पर धीरे-धीरे करके चलाएं। ऐसा लगातार करने से आपके कपड़ो से रोएं तुरंत निकलकर रेजर में चिपक जाएंगे।

अगर आप चाहती हैं कि आपके कपड़ों पर बिल्कुल भी रोएं ना पड़े तो, इसके लिए आप अच्छे और बाहर पहने जाने वाले कपड़े पहनकर ना सोएं। इसके साथ ही कपड़ों को जरूरत से ज्यादा पानी में धोकर निचौड़े नहीं।




स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...