एक्सरसाइज़ के बाद फूड स्किप तो नहीं कर रही हैं आप?
एक्सरसाइज करने के करीब 30 मिनट से 1 घंटे के अंदर कुछ न कुछ खा लेना चाहिए। इससे आपके शरीर की एनर्जी बनी रहती है। आइए जानते हैं एक्सरसाइज के बाद क्यों खाना चाहिए?
Post Workout Food: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज बहुत ही जरूरी है। वर्कआउट के लिए शरीर में भरपूर एनर्जी की जरूरत होती है, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि वर्कआउट से तुरंत पहले खाना खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, वर्कआउट के दौरान आप काफी एक्टिव रहते हैं, ऐसे में अगर आप खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज़ करते हैं तो इससे परेशानी हो सकती है। इसलिए वर्कआउट के बाद हमें खाना चाहिए। आइए जानते हैं वर्कआउट के बाद खाना क्यों जरूरी है?

एक्सरसाइज़ करने के कितने देर बाद खाना चाहिए?
डायटीशियन और हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो एक्सरसाइज करने के करीब 30 से 40 मिनट बाद कुछ खाना चाहिए। इससे पहले खाने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकती है। कुछ लोग वर्कआउट के तुरंत बाद कुछ खा लेते हैं, जिसकी वजह से उन्हें उल्टी, पाचन में गड़बड़ी, पेट में सूजन जैसी परेशानी हो सकती है। वहीं, वर्कआउट से तुरंत पहले भी न खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे भी आपको वर्कआउट के दौरान परेशानी हो सकती है। इसलिए कभी भी एक्सरसाइज से तुरंत पहले या फिर बाद में न खाएं।

एक्सरसाइज़ के बाद कार्बोहाइ़ड्रेट और फैट है जरूरी
एक्सरसाइज के दौरान हमारे शरीर के काफी ज्यादा एनर्जी बाहर निकलती है। ऐसे में शरीर की खोई एनर्जी को वापस खाने के लिए आपको कार्ब्स और फैट युक्त आहार की जरूरत होती है। इसलिए अधिकतर हेल्थ एक्सपर्ट एक्सरसाइज के बाद नाश्ते में केला, पीनट बटर, दूध, पनीर जैसी चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं, क्योंकि इस तरह के आहार से आपके शरीर को एनर्जी प्राप्त होती है। कुछ रिसर्च के मुताबिक, वर्कआउट के बाद फुल क्रीम दूध पीने से सेहत को नुकसान नहीं होता है, क्योंकि वर्कआउट के बाद इस तरह के आहार का सेवन करने से शरीर में कैलोरी की रिकवरी होती है। ऐसे में एक्सरसाइज के बाद फुल फैट मिल्क के सेवन से मसल्स की ग्रोथ अच्छी होती है।

प्रोटीन डाइट फ्यूल का करती है काम
वर्कआउट के बाद आपको प्रोटीन युक्त आहार लेने की जरूरत होती है। इस तरह का आहार आपके शरीर के लिए फ्यूल का कार्य करती है। वर्कआउट के बाद प्रोटीन युक्त आहार लेने से आपके मसल्स का बेहतर विकास होता है। इसलिए कई जिम जाने वाले लोग वर्कआउट के बाद अपने आहार में प्रोटीन शेक, अंडे जैसी चीजों को शामिल करते हैं। इससे बॉडी बिल्डिंग में मदद मिल सकती है।

वर्कआउट के बाद शरीर को रखें हाइड्रेट
एक्सरसाइज के दौरान शरीर से काफी ज्यादा पसीना निकलता है, ऐसे में आपको हाइड्रेट रहने की जरूरत होती है। इसलिए एक्सरसाइज करने के बाद पानी जरूर पिएं। पानी पीने से आपका शरीर हाइड्रेट रहता है। इसके अलावा आप फलों का जूस, नारियल पानी, नींबू पानी का भी सेवन कर सकते हैं। यह आपके शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। साथ ही वेट लॉस के लिए भी आपको अपने शरीर को हाइड्रेट रखने की आवश्यकता होती है।

एक्सरसाइज़ के करीब 30 मिनट बाद आपको कुछ न कुछ जरूर खाना चाहिए। ताकि आपके शरीर का एनर्जी लेवल बना रहे। वहीं, इस बात का भी ध्यान रखें कि वर्कआउट के तुरंत बाद कुछ न खाएं। इससे उल्टी, मतली जैसी परेशानी हो सकती है।
