Home Vastu Tips: हर कोई चाहता है कि उसके परिवार में सुख—शांति बनी रहे। जीवन में सुख—समृद्धि व धन का आगमन होता रहे। समाज में मान सम्मान बढ़े और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। इसके लिए लोग वास्तु शास्त्र का सहारा लेते हैं। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। इसमें ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जो हमारे जीवन को सरल व सुगम बनाते हैं। वास्तु शास्त्र के नियम अपनाकर हम जीवन में सुख—समृद्धि व शांति प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए घर में सभी चीजों को वास्तु के हिसाब से रखने की सलाह दी जाती है। कई बार जाने अनजाने में हम वास्तु से जुड़ी ऐसी गलती कर बैठते हैं, जिसका परिणाम आने वाले समय में दिखाई देता है और परिवार में गृह क्लेश, दरिद्रता व आर्थिक तंगी जैसी स्थिति बन जाती है। पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि घर में कुछ चीजों को रखने से दरिद्रता आने लगती है। ऐसे में इन चीजों को घर पर नहीं रखना चाहिए। आइये जानते हैं कौन सी वस्तुओं को घर पर रखने से दरिद्रता आती है।
बंद घड़ी, जंग लगी चीजें को ना रखें

समय बड़ा बलवान है। कहते हैं जिसका समय अच्छा हो, उसे चारों तरफ से सुख—शांति व खुशियां प्राप्त होती है। वहीं, अगर बुरा समय हो तो तनाव, दुख व कष्ट भोगने पड़ते हैं। बंद घड़ी के साथ भी ऐसा ही है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर बंद घड़ी से बुरा समय शुरू हो जाता है। अक्सर लोग बंद घड़ी को दीवार पर लगी रहने देते हैं या फिर अनदेखा कर देते हैं, जो कि उचित नहीं होता। वास्तु शास्त्र के अनुसार बंद या खराब घड़ी को तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए। इसी तरह घर में जंग लगी चीजों को भी रखना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसी चीजों को घर पर रखने से दरिद्रता आती है और महिलाओं का स्वास्थ्य पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। इसलिए जंग लगी सभी वस्तुओं को घर से फेंक देना चाहिए, ताकि घर में सुख—समृद्धि व शांति बनी रहे।
पीतल के बर्तन से अशांति

यूं तो घर पर पीतल के बर्तन को रखना शुभ माना जाता है, लेकिन इनको अंधेरे या बंद कमरे में रखना अशुभ होता है। बंद कमरे में पीतल के बर्तन को रखने से शारीरिक कष्ट आते हैं और जीवन में मानसिक तनाव बना रहता है। अंधेरे में पीतल के बर्तन को रखने से शनि दोष लगता है। जिस कारण आर्थिक तंगी, नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। ऐसे में पीतल के बर्तन को बंद कमरे या अंधेरे में कभी भी नहीं रखना चाहिए। इसी तरह देवी देवताओं की पुरानी फटी, टूटी मूर्तियां तस्वीरें भी घर पर नहीं रखनी चाहिए, इससे आर्थिक हानि होती है। इनको पीपल के पेड़ के नीचे या फिर नदी में प्रवाह कर देनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही दंपति को करने चाहिए अपनी हथेली के दर्शन, होते हैं अनेक लाभ: Hand Vastu
