जानिए किन कारणों से बढ़ता है आपका वजन: Weight Gain Reason
Weight Gain Reason

वजन बढ़ने के पीछे की क्या है कारण?

वजन बढ़ने पर कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। जी हां, क्योंकि कई बार वजन बढ़ने का कारण गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं किन कारणों से बढ़ सकता है आपका वजन-

Weight Gain Reason: आधुनिक समय में हम में से कई लोगों का वजन काफी तेजी से बढ़ रहा है। क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? क्या आपको लगता है कि आप ज्यादा खाते हैं, इसलिए आपका वजन बढ़ रहा है? क्या आप काफी एक्सरसाइज के बावजूद भी आपका वजन नहीं घट रहा है? अगर इस तरह की परेशानियां आपको हो रही हैं, तो आपको इसके पीछे की वजह जानना बहुत ही जरूरी है। जी हां, वजन बढ़ने का कारण न सिर्फ खानपान होता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों की वजह से भी आपके शरीर का वजन बढ़ सकता है। आज हम आपको इस लेख में उन वजहों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं वजन बढ़ने के पीछे की क्या है कारण?

टाइप 2 डायबिटीज

Weight Gain Reason
Type 2-Diabetes

वजन बढ़ने के पीछे की वजह न सिर्फ खानपान होता है, बल्कि कई बीमारियों की वजह से भी आपके शरीर का वजन बढ़ सकता है। इन वजहों में टाइप-2 डायबिटीज है। जी हां, यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज एंड डाइजेस्टिव एंड किडनी डिजीज की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 में से 8 टाइप-2 डायबिटीज से ग्रसित व्यक्तियों का मोटापा बढ़ सकता है। ऐसे में अगर आपका वजन काफी तेजी से बढ़ रहा है, तो इस स्थिति में अपना डायबिटीज चेकअप जरूर कराएं। इसकी वजह से आपके शरीर का वजन करीब 5 से 7 फीसदी तक बढ़ सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर के कारण बढ़ सकता है वजन

Pressure
Blood Pressure

शरीर का वजन बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इन कारणों में हाई ब्ल प्रेशर की परेशानी हो सकती है। कुछ रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो आपके शरीर का वजन बढ़ सकता है। ऐसे में आपको अपने फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान देने की जरूरत है। इससे न सिर्फ आप अपना वजन कंट्रोल कर सकता है, बल्कि हाई ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

थायराइड

Thyroid
Thyroid

हम में से कई लोग इस बात से अच्छी तरह सा वाकिफ होंगे कि थायराइड की वजह से भी आपके शरीर का वजन बढ़ सकता है। खासतौर पर अगर आपको हाइपोथायराइडिज्म है, तो आपका वजन काफी तेजी से बढ़ सकता है। इस स्थिति में आपको अपना ब्लड टेस्ट करवाने की जरूरत होती है। वहीं, कुछ रिसर्च के मुताबिक, अंडाशय, पित्ताशय की थैली में कैंसर सेल्स बढ़ने से भी मोटापा बढ़ सकता है। यह गंभीर स्थिति है, ऐसे में मोटापा बढ़ने पर इसे नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में फौरन डॉक्टर से सलाह लें।

स्लीप एपनिया यानि अनिद्रा की समस्या

गहरी नींद के लिए
sleep

अगर आप रातभर जाग रहे हैं, तो इससे न सिर्फ आप शारीरिक रूप से कमजोर हो रहे हैं, बल्कि इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो स्लीप साइकिल में गड़बड़ी की वजह से लोगों का मोटापा काफी हद तक बढ़ सकता है। ऐसे में आपको पूरे दिन में कम से कम 8 से 9 घंटे सोने की जरूरत होती है। इससे न सिर्फ आपका वजन कंट्रोल होता है, बल्कि आप शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ महसूस करते हैं।

शरीर का वजन बढ़ना आधुनिक समय में काफी चिंता का विषय हो चुका है। ऐसे में अगर आपके शरीर का वजन काफी तेजी से बढ़ रहा है, तो इस स्थिति में अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। ताकि आपकी परेशानियों को गंभीर होने से रोका जा सके।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...

Leave a comment