ऑर्गेंज़ा साड़ी के साथ चुने इस तरह के ब्लाउज़ के डिजाइन
आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि आप किस तरह के ब्लाउज ऑर्गेंज़ा साड़ी पर पहने जो और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई दे सकती है।
Organza Saree Blouse: स्टाइलिश दिखना हर महिला को पसंद होता है, इसीलिए वह अपने लुक में तरह-तरह के बदलाव भी करती रहती है। अगर साड़ी की बात की जाए तो वह हमारा ट्रेडिशनल लुक होता है, जो अक्सर सभी पहनना बहुत ही पसंद करते हैं। साड़ी को तरह-तरह से ड्रेप करने से लेकर ब्लाउज़ के लेटेस्ट डिज़ाइन तक महिलाएं हर तरह की जानकारी रखना पसंद करती हैं।
आजकल के समय में प्लेन और सिंपल ऑर्गेंज़ा साड़ी काफी ज्यादा चलन में है। इसी के साथ महिलाएं इसे अलग-अलग तरह से स्टाइल भी करती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि आप किस तरह के ब्लाउज़ ऑर्गेंज़ा साड़ी पर पहने जो और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई दे सकती है।
बैकलेस वी नैक ब्लाउज़ डिज़ाइन

अगर आपकी साड़ी प्लेन है तो आप एक स्टाइलिश लुक देने के लिए उसमें बैकलेस वी नैक डिज़ाइन का चुनाव कर सकती हैं। यह बहुत ही ज्यादा सुंदर और अट्रैक्टिव लगता है। अगर आप चाहे तो इसके स्ट्रिप्स के लिए गोटा पट्टी या फिर लेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी के साथ बाकी के डिज़ाइन के लिए आप पैटर्न वर्क का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। वह भी देखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर लगता है।
हाफ बैन नैक ब्लाउज़ डिज़ाइन

आजकल महिलाएं इस तरह करने के डिजाइन बहुत ही ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आप भी कुछ अलग और यूनिक का तलाश कर रही है तो इस तरह के डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं। डोरियों को आप अपने हिसाब से 2 या 4 भी लगवा सकती हैं। यह देखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर लगता है और अट्रैक्टिव भी लगता है।
गोल बैकलेस बो डिज़ाइन

अगर आपको वजन वाली फैंसी लटकन अपने ब्लाउज में लगवाना पसंद करती है तो कपड़े की लटकन बनवा कर कस्टमाइज करवा सकती हैं। वह देखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर लगती है। बो का साइज आप अपने हिसाब से छोटा या बड़ा करवा सकती हैं। देखने में यह डिजाइन बहुत ही ज्यादा फैशनेबल लगता है।
फुल बैन ब्लाउज़ डिज़ाइन

देखने में यह डिजाइन काफी अप टू डेट दिखाई देता है। इस तरह का डिजाइन आप प्लेन से लेकर फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी के साथ ट्राई कर सकती हैं। आप बैन डिजाइन में थोड़ा स्टाइलिश लुक देने के लिए इस तरह की ओवलकट भी करवा सकती हैं। इसी के साथ आप इस तरह से नोट को भी बनवा कर ब्लाउज को कंप्लीट लुक दे सकती हैं। यह भी देखने में काफी अट्रैक्टिव लगता है।
बैकलेस डोरी वाला डिज़ाइन

अगर आप बोल्ड लुक कैरी करना काफी पसंद करती है तो इस तरह का कुछ ब्लाउज डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं। देखने में ऐसा डिजाइन काफी स्टाइलिश और एलिगेंट दिखाई देता है। यह पहनने में उतना ही अट्रैक्टिव भी होता है। ब्लाउज के लोगों कंप्लीट करने के लिए आप डोरी पर तरह-तरह की डिजाइन वाली लटकन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
