Valentine's Day Special
Valentine's Day Special

पार्टनर के दिलो-दिमाग में आप 24 घंटे रहोगे, बस ये 3 काम करो

हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर उसको प्यार करे और चाहें उसके साथ हो या ना हो, उसको याद करता रहे। हालांकि कई बार हमारी ये चाहत बस चाहत ही बनी रह जाती है, क्योंकि हम चाहकर भी ऐसा कुछ कर नहीं पाते हैं कि हमारा पार्टनर हमें हर पल याद करे। लेकिन, अगर आप थोड़ी सी समझदारी से काम लें तो ये काम आप आसानी से कर सकती हैं।

Valentine’s Day Special: हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर उसको प्यार करे और चाहें उसके साथ हो या ना हो, उसको याद करता रहे। हालांकि कई बार हमारी ये चाहत बस चाहत ही बनी रह जाती है, क्योंकि हम चाहकर भी ऐसा कुछ कर नहीं पाते हैं कि हमारा पार्टनर हमें हर पल याद करे। लेकिन, अगर आप थोड़ी सी समझदारी से काम लें तो ये काम आप आसानी से कर सकती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं ऐसे तीन तरीके जिन्हें अपनाकर आप अपने अपने पार्टनर के दिलो-दिमाग में 24 घंटे बने रहेंगे।

Valentine’s Day Special: इंटरेस्ट की बात करें

Valentine's Day Special
Talk about interest

अगर आप चाहते हैं कि आपका पार्टनर आपको भूल ही ना पाए, तो जब भी साथ हों कोशिश करें आप दोनों के एक ही इंटरेस्ट की बातें करें और जब भी वो आपको कुछ इंटरेस्टिंग बताएं तो आप उनकी बातों को ध्यान से सुनें। ऐसा करने से पार्टनर उनकी ख़ुशी और रुचियों की बातें सबसे पहले आपके साथ ही शेयर करेंगे। वो कोशिश करते रहेंगे कि जल्दी से आपको मिल सकें या आपको कॉल कर सकें। इस तरह आप हर समय अपने पार्टनर के दिमाग में चलते रहेंगे। इसके अलावा प्रयास करें कि अपने पार्टनर को किसी भी परेशानी में हतोत्साहित ना होने दें। अगर वो आपको अपनी परेशानी बताएं तो आप उन्हें हिम्मत दें कि आप हर मुश्किल में उनके साथ हैं।

स्पेस दें

Valentine's Day Tips
Give Space each other

किसी भी रिश्ते की अपनी कुछ सीमाएं रखना जरूरी होता है। इसका यह मतलब नहीं है कि आपके बीच आपस में निकटता नहीं है, लेकिन जब आप सामने वाले को स्पेस नहीं देते हैं, तो कई बार उसको चिडचिडाहट महसूस होने लगती है और वो आपसे दूर होने लगता है। बात-बात पर हर समय फ़ोन करना या बुलाना शुरू में कुछ दिन भले ही अच्छा लग सकता है, लेकिन लम्बे समय तक इस तरह की आदत से आपकी और पार्टनर की दूरी बढ़ सकती है। इसलिए पार्टनर को स्पेस दें। कभी उन्हें अपने दोस्तों के साथ या अकेले भी रहने दें और आप खुद भी अपने इस समय को एन्जॉय करें। अगर वो कोई बात नहीं बताना चाहें, तो उस समय पीछे नहीं पड़ें। बाद में वो खुद ही आपके साथ शेयर करेंगे।

हमेशा शिकायतें करने से बचे

Valentine's Day 2023
Valentine’s Day Special

पार्टनर के साथ प्यार भरा रिश्ता चाहती हैं तो हमेशा शिकायतों को लेकर रोना बंद कर दें। अगर आप हर समय अपने पार्टनर से किसी ना किसी बात पर शिकायत और रोना धोना शुरू कर देंगी तो वो धीरे-धीरे आपसे दूरी बनाने लगेंगे। इसलिए हमेशा अपना सम्मान रखें और खुश रहने कि कोशिश करें। अगर आपको अपने पार्टनर की कोई बात पसंद नहीं आती है तो आप नाराज़गी जरूर दिखाएं लेकिन शिकायत के रूप में नहीं। साथ ही जिस तरह आपके लिए आपके घर के लोग महत्वपूर्ण हैं, आपके पार्टनर के लिए भी, इसलिए कोशिश करें की उन्हें पर्याप्त सम्मान दें।

तो, अगर आप भी चाहती हैं कि आप अपने पार्टनर के दिलो-दिमाग में 24 घंटे बनी रहें तो हमारी बतायी ये टिप्स अपनाना शुरू कर दीजिये।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...