Summary: अगर आपके सास के साथ होती है नोकझोक तो इन टिप्स से अपने और सास के साथ बनाये अच्छे रिलेशन
ससुराल में बहू के लिए रिश्तों को संभालना आसान नहीं होता, खासकर सास के साथ। इस आर्टिकल में हम आपको 5 आसान तरीके बता रहे हैं जिनसे सास-बहू का रिश्ता मजबूत और प्यार भरा बन सकता है।
Improve Relationship with In-Laws: शादी के बाद लड़की और लड़के दोनों के जीवन में कई बदलाव आते है लेकिन लड़की का जीवन पूरी तरह से बदल जाता है। उसे अपना घर छोड़कर ससुराल आना पड़ता है ऐसे में लड़की के लिए ससुराल में एडजेस्ट करना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है। कई बार ससुराल में रिश्तों के बीच ऐसे तनाव आ जाते है जिसे डील करना किसी भी लड़की के लिए मुश्किल होता है। इन सभी रिश्तों में सबसे मुश्किल भरा रिश्ता जिसे माना जाता है वो है सास बहू का रिश्ता। सास बहू में होने वाली तकरार आज की नहीं सदियों पुरानी है लेकिन फिर भी कहते है न घर में सबको साथ लेकर चलना ही एक अच्छी बहू की निशानी होती है। इसीलिए सास बहू के रिश्ते को भी बेहतर बनाना एक अच्छी बहू का कर्तव्य बन जाता है।
सास बहू में यूँ तो तकरार होती रहती है लेकिन ज्यादातर तकरार तो तब होती है जब उनका बेटा या उनका पति उनका साथ छोड़कर बहू के सपोर्ट में खड़ा हो जाए। ऐसे में सास को इन्सिक्युरिटी महसूस होती है कि जिसे शुरुआत से उन्होंने ही संभाला आज किसी नए के आ जाने से वो उनके साथ ज्यादा इन्वोल्व होने लगा है। ज्यादातर मामले ऐसे देखे जाते है जब किसी घर में बहू के पक्ष ज्यादा ससुर लेने लगते है तो सास चिढ़ने लगती है जिसकी वजह से सास और बहू में दूरी आने लगती है। ऐसे में चलिए हम आपको बताते है कि आप क्या कर के अपने और सास के रिश्तों को बेहतर बना सकते है।
सास को भी दें क्रेडिट

जब भी कभी आपके ससुर आपका ज्यादा पक्ष रखें तो आपको आपके द्वारा किये गए सारे कामों का क्रेडिट सास को देना चाहिए। इससे सास को इग्नोरेंस फील नहीं होगी और उन्हें अपनी इम्पोर्टेंस महसूर होती रहेगी जिससे उनके अन्दर बहू के खिलाफ पैदा होने वाली दुर्भावना दूर हो जाएगी।
किसी भी काम में या बात में सास को रखें ऊपर

सास का दर्जा माँ से भी ऊपर माना जाता है कोई भी बात हो रहीं हो या किसी भी तरह का कोई काम उसमें अपनी सास को पहले महत्व दें। सास की राय और उनके काम करने के तरीको को महत्वता दें।
कुछ भी विशेष काम में सास की राय पहले लें
अगर आप कोई काम करने जा रहें है, कोई त्यौहार है या कोई मेहमान आने वाले हो ऐसे मौके पर सास से पहले बात करें कि कैसे क्या काम करना है और उनकी क्या राय हैं।
सास के साथ खाली समय में ज्यादा समय स्पेंड करें

हमारी लाइफ आज के समय में इतनी अधिक बिजी हो गयी है कि हमारे पास दुसरो के लिए समय ही नहीं रहता है लेकिन हमें अगर अपने और सास के बीच रिश्तों को बेहतर बनाना है तो अपने खाली समय का प्रयोग सास के साथ ज्यादा समय बीताकर करें। ऐसा करने से सास को आपके लिए पैदा होने वाली हीन भावना बातचीत के माध्यम से ही खत्म हो जाएगी। सास और बहू में माँ और बेटी जैसा ही रिश्ता और प्यार पनपने लग जाएगा।
