Remedy for Dark Skin Around The Mouth
Remedy for Dark Skin Around The Mouth

Dark Skin Around The Mouth: मुंह के आसपास का कालापन आपकी खूबसूरती पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में इस कालेपन से छुटकारा पाना बहुत ही जरूरी है। मुंह के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए आप मार्केट में मौजूद कई तरह के क्रीम और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इन प्रोडक्ट्स से स्किन को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। ऐसे में नैचुरल उपायों की मदद से कालेपन से छुटकारा पाने की कोशिश करें। इन उपायों की मदद से स्किन को नुकसान पहुंचने का खतरा कम रहता है। आज हम इस लेख में आपको 5 ऐसे खास उपाय बताएंगे, जिससे मुंह के कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं मुंह के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए असरदार उपाय क्या है?

Also read: शकरकंद खाने से स्किन पर आएगा ग्लो, जानिए लगाने का तरीका

Dark Skin Around The Mouth: आलू का करें इस्तेमाल

Dark Skin Around The Mouth
Potato

मुंह का कालापन दूर करने के लिए आप आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं। आलू में मौजूद एंटी-टैनिंग गुण स्किन को जवां और खूबसूरत रखने में असरदार साबित हो सकते हैं। चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 छोटा सा आलू लें। इसे अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें। इसके बाद इसके गुदों को अपने मुंह के चारों को लगाकर, अच्छी तरह से रगड़ें। इस दौरान अपने होंठों को मुंह के अंदर दबा दें। इससे आपकी स्किन टाइट होती है, जिससे आलू का पल्प रगड़ने में आसानी हो सकती है। इस तरह चेहरे पर आलू रगड़ने से स्किन से मेलेनिन के उत्पादन को रोका जा सकता है। इसके बाद अपने चेहरे को धोलकर एलोवेरा जेल लगाएं। इससे स्किन की खूबसूरती बढ़ेगी। 

गुलाबजल और ग्लिसरीन

मुंह के कालेपन की परेशानी को दूर करने के लिए गुलबाजल और ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में आधा कप गुलाबजल लें। इसमें 1 चम्मच ग्लिसरीन, 1 चम्मच नींबू का रस मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण को स्टोर करके फ्रिज में रखें। दिन में दो बार इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर मालिश करने से आपकी खूबसूरती में निखार आ सकता है। साथ ही स्किन की ड्राईनेस और पिंपल्स की परेशानी दूर होगी। 

शहद से कालापन करें दूर

मुंह का कालापन दूर करने के लिए शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 1 कटोरी में आधा चम्मच शहद लें। इसमें 1 चुटकी हल्दी पाउडर डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर मालिश करें। करीब 10 मिनट तक इसे चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। इससे मुं का कालापन दूर होगा। साथ ही आपकी स्किन पर निखार आएगा। 

Honey
Honey

बेसन से लाएं स्किन पर निखार

स्किन से जुड़ी कई परेशानियों को कम करने में बेसन काफी प्रभावी हो सकता है। इससे आप अपने मुंह के कालेपन को दूर कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए 1 कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच गुलाबजल और 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथों से चेहरे को करीब 5 मिनट तक रगड़कर साफ करें। इससे मुंहा का कालापन कम किया जा सकता है। 

एलोवेरा जेल से कालापन से पाएं छुटकारा

Aloevera

मुंह के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें 1 चुटकी हल्दी पाउडर मिक्स करके इसे चेहरे पर लगाकर 5 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। सप्ताह में दो बार इस तरह एलोवेरा जेल लगाने से चेहरे पर निखार पा सकते हैं। साथ ही यह कालेपन की परेशानी को कुछ ही दिनों में दूर कर सकता है। 

मुंह के आसपास कालेपन की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन आसान से घरेलू उपायों को सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको इन में से किसी भी चीज से एलर्जी की शिकायत है तो इसका इस्तेमाल करने से बचें।

Leave a comment