Bavaria Tree Top: जंगलों में फैली शांति को उंचाई से महसूस करने के लिए बवेरिया के फॉरेस्ट में ट्री टॉप बनाया है, जो ऊंचाई में दुनिया का सबसे लंबा ट्री टॉप है। यहां सैलानियों के लिए 1300 मीटर का एक बैरियर फ्री पाथ बनाया गया है। इस ट्री टावर की ऊंचाई 44 मीटर है। यहां से प्रकृति में विशेष रूचि रखने वाले लोग मनोरम दृश्यों को आसानी से निहार सकते है और कुदरती खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं।
बरसात के दिनों के अलावा ये ट्री टॉवर आमतौर पर सैलानियों के लिए हर दिन खुला रहता है। इस ट्री टॉवर को तीन विशाल और प्राचीन 38 मीटर के देवदार के पेड़ों से बनाया गया है। 30 करोड़ रूपये की लागत से साल 2009 में इस ट्री टॉप का निर्माण करवाया गया था। इसके अलावा यहां बच्चों और बुजुर्गों की सहूलियत के मद्देनजर 500 मीटर से भी लंबा रैंप बनाया गया है।
