
New York Digital Art Museum: अंतरिक्ष की तरह दिखने वाली ये जगह न्यूयॉर्क का डिजिटल आर्ट सेंटर है। यह बैंक की एक इमारत में बनकर तैयार हुआ है। हॉल दे लुमिएर्स के नाम से प्रसिद्ध इस सेंटर की दीवारों और फ्लोरिंग को ऑस्ट्रियाई कलाकार गुस्ताव क्लिम्ट ने अपने हुनर से एक नया रूप दिया है। पेरिस के एटेलिए दे लुमिएर्स और दुबई के इन्फिनिटी ऐ लुमियर्स की तरह ही इस सेंटर में अंतरिक्ष जैसा नजारा युवाओं को रोमांचक अनुभव कराएगा।
33 हजार वर्गफीट में फैले इस सेंटर को फ्रांस की कल्चर स्पेस कंपनी ने खूबसूरत ढंग से बनकर तैयार किया है। इसके अलावा इस पूरे सेंटर में घूमने के लिए आपको टिकट लेना होता है। इसके अलावा आप अलग-अलग कलाकृतियों का आनंद उठाते हुए 1 घंटे के अंदर पूरा सेंटर घूम सकते हैं, जैसे-जैसे आप इस सेंटर में आगे की ओर बढ़ते हैं, उसी तरह आप अलग-अलग नजारों का आनंद उठा पाते हैं।
