ये तस्वीर टोक्यो मे बने दुनिया के पहले डिजिटल म्यूज़ियम की है। यहां दर्शायी जाने वाली कलाकृतियां सैलानियों को खूब भाती हैं। इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और रंगीन लाईटों के खूबसूरत मिश्रण से लोगों के समक्ष खूबबूसरत चित्र पेश करते हैं। टोक्यो की टीमलैब ऐसे कलाकारों और विशेषज्ञों का एक समूह  है, जो बहते झरने, जंगली जानवर, पहाड़, बादल और बारिश जैसे दृश्यों को साकार रूप देने में सक्षम है। इस टीम में डिजाईनर, आर्किटेक्ट, इंजीनियर, प्रोग्रामर और गणितज्ञ भी मौजूद हैं। टीमलैब अब नीदरलैंड में नया म्यूजियम खोल रहे हैं।

यह भी पढ़ें –कचौरी .. क्यूँ हलचल हुई ना मन में