Akanksha Puri: सिंगर मीका सिंह ने अपना जीवन साथी ढूंढने के लिए टीवी रियलिटी शो का सहारा लिया है। लगभग एक महीने पहले जोर शोर से इस शो का आगाज हुआ था। स्टार भारत पर ‘मीका दी वोटी’ शो में सिंगर की दुल्हनिया की खोज में उनका साथ देने के लिए बहुत से सेलिब्रिटी दोस्तों ने भी शिरकत की। जिससे शो की पॉपुलैरिटी बढ़ती रही। कभी कंटेस्टैंट मीका के करीब आने के लिए प्रयास किए तो कभी वाइल्ड कार्ड की एंट्री के चलते शो चर्चा का विषय बना रहा। लेकिन लगता है कि मीका को आखिरकार उनकी दुल्हनिया मिल ही गई है। 25 जुलाई को शो का फिनाले होने वाला है और इस दिन ही मीका अपनी दुल्हनिया के साथ बंधन में बंधने वाले हैं।
आकांक्षा पुरी बनेंगी दुल्हनिया ?
आकांक्षा पुरी जिनकी शो में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री हुई थी क्या वे ही मीका सिंह की जीवन साथी बनने वाली हैं। पिछले दिनों मीका और आकांक्षा की केमेस्ट्री देखने के बाद उनके बीच बढती नजदीकियों से इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। उनकी नजदीकियो के बाद ऐसा लगता है कि मीका को उनका जीवन साथी मिल गया है।
कयास यही लगाए जा रहे हैं कि आकांक्षा ने सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ मीका के दिल में जगह बना ली है। खबरों की माने तो आकांक्षा पुरी ही वो फाइनलिस्ट हैं जो मीका की वोटी बनने वाली हैं। अब इस बात से पर्दा तो 25 जुलाई को ही उठेगा की क्या सच में आकांक्षा मीका की दुल्हनिया बन उनके संग घर जाने वाली हैं।
किंग की क्वीन हूं मैं
‘मीका दी वोटी’ में एंट्री करने पर आकांक्षा पुरी ने कहा था, ‘किंग की क्वीन तो एक ही होगी और वो मैं हूं।’
आकांक्षा पुरी और मीका सिंह एक दूसरे का कई सालों से जानते हैं। उनकी दोस्ती ही शायद उनकी केमेस्ट्री की वजह है। आकांक्षा ने शो से पहले कहा था कि वे दोनों हर सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं।
इसलिए जब उन्हें पता चला कि मीका सिंह स्वयंवर रचाकर अपने लिए दुल्हनिया खोज रहे हैं, तो उन्होंने भी अपनी दोस्ती को नए रिश्ते केेतौर पर एक मौका देने के बारे में सोचा। आकांक्षा पुरी चाहती हैं कि उनका दोस्त उनका लाइफ पार्टनर बने।
मीका के साथ कर चुकी हैं म्यूजिक वीडियो
मीका के स्वयंवर में आकांक्षा की एंट्री होने के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा एक्ससाइटेड हुए थे। इससे पहले इन दोनों ने एक म्यूजिक वीडियो में साथ में काम किया था। ‘मीका दी वोटी’ में आकांक्षा ने पहली बार अपने दिल की बात की थी। मीका सिंह से अपने प्यार का इजहार करते हुए आकांक्षा ने कहा कि वह कभी मीका सिंह को अपनी जिंदगी से जाने नहीं देना चाहती। इनकी दोस्ती पहले भी चर्चा का विषय रही है। ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ दर्शकों को पसंद आ रहा है और उन्हें फिनाले को बेसब्री से इंतजार है।
पहले भी रिलेशन में होने की चर्चा हुई
कुछ समय पहले मीका सिंह और आकांक्षा पुरी की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके बाद उनकी शादी की चर्चा शुरू हो गई थी। उस समय मीका ने कहा था कि वह तस्वीर उनके घर पर हुए एक पाठ की थी, जिसमें आकांक्षा पुरी भी थीं। वे दोनों आच्छे दोस्त हैं। लेकिन अब उनकी केमेस्ट्री देख यही लगता है कि दोस्ती ने नया मोड ले लिया है। आकांक्षा पुरी, ‘बिग बॉस 13’ में नजर आए एक्टर पारस छाबड़ा के साथ भी रिलेशनशिप में रही थीं, पर बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था।
