Viraat Ramayan Mandir: पूर्वी चंपारण में विश्व के सबसे बड़े 270 फीट उंचे शिखर वाले विराट रामायण मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसकी लंबाई 1080 फीट व चौड़ाई 540 फीट है। अयोध्या से नेपाल के जनकपुर के बीच बिहार के चंपारण का जानकीनगर आता है। कहते हैं कि विवाह के बाद भगवान राम और माता सीता जनकपुर से लौटते समय यहां रूके थे। पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण का काम एसबीएल कंस्ट्रक्शन को दिया है।
ट्रस्ट के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि यहां दुनिया का सबसे बड़ा 33 फीट उंचा शिवलिंग भी होगा। ब्लैक ग्रेनाइट का 250 टन वजनी शिवलिंग तमिलनाडू के महाबलीपुरम में बन रहा है। इस मंदिर की खासियत ये है, कि इसे टेंपल ऑफ टावर्स नाम से पुकारा जाएगा। इस मंदिर के करीब अन्य 13 मंदिरों को भी बनाया जा रहे हैं, जो ऊंचे शिखर वाले मंदिर हैं।
इसके अलावा इन मंदिरों में 4 मंदिर 180 फीट ऊंचे हैं। वहीं मंदिर में दुनिया के सबसे विशाल शिवलिंग की स्थापना की जा रही है, जो 33 फीट ऊंचा है। इसकी गोलाई भी 33 फीट ही है। भक्तों की सहूलियत के मद्देनज़र मंदिर में तीन सीढ़िया और चार लिफ्ट लगाई जाएंगी। वैशाली से 60 और पटना से 120 किमी की दूरी पर बनने वाले इस भव्य मंदिर का निर्माण कार्य 2027 तक पूरा हो पाएगा।
