20+ कोलकाता के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Famous Places in Kolkata : कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजधानी है, यहां पर्यटकों के लिए कई आकर्षक केंद्र है। आइए जानते हैं यहां के कुछ खूबसूरत पर्यटक स्थल
Kolkata Me Ghumne ki Best Jagah: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता हुगली नदी के तट पर स्थित काफी खूबसूरत सा शहर है। यह ब्रिटिश काल में भारत की राजधानी हुआ करती थी। इस खूबसूरत शहर में अगर आप छुट्टियां प्लान कर रहे हैं, तो कुछ खूबसूरत जगह की लिस्ट अपने पास जरूर रख लें। कोलकाता शहर में कई ऐसे जगह हैं, जो पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। आइए जानते हैं कोलकाता में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल कौन से हैं?
कोलकाता में घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगह – Famous Places in Kolkata in Hindi
जगह | किलोमीटर (शहर से दूरी) |
विक्टोरिया मेमोरियल (Victoria Memorial) | 10.1 किलोमीटर |
ईडन गार्डन (Eden gardens) | 7.9 किलोमीटर |
कुमारतुली (Kumartuli) | 2.9 किलोमीटर |
हावड़ा ब्रिज (Howrah Bridge) | 6 किलोमीटर |
मार्बल पैलेस (Marble Palace) | 4.3 किलोमीटर |
बिरला मंदिर (Birla Mandir) | 9.7 किलोमीटर |
साइंस सिटी (Science City) | 9 किलोमीटर |
बिरला तारामंडल ( Birla Planetarium) | 8.7 किलोमीटर |
काली घाट मंदिर (Kalighat Mandir) | 12 किलोमीटर |
फोर्ट विलियम (Fort William) | 9.7 किलोमीटर |
सेंट पॉल कैथेड्रल (St paul’s Cathedral) | 8.9 किलोमीटर |
साल्ट लेक सिटी (Salt lake city) | 6 किलोमीटर |
पार्क स्ट्रीट (Park street) | 7.8 किलोमीटर |
भारतीय संग्रहालय (Indian Museum) | 7.3 किलोमीटर |
दक्षिणेश्वर मंदिर (Dakshineswar Temple) | 9.4 किलोमीटर |
जैन मंदिर (Jain Temple) | 10.3 किलोमीटर |
अलीपुर चिड़ियाघर (Alipore Zoo) | 11.5 किलोमीटर |
बॉटनिकल गार्डन (Botanic Garden) | 15.3 किलोमीटर |
बेलूर मठ (Belur Math) | 13.1 किलोमीटर |
नेताजी भवन (Netaji Bhawan) | 9.8 किलोमीटर |
विक्टोरिया मेमोरियल (Victoria Memorial)
भारत में ब्रिटिश राज का यह काफी खूबसूरत सा नमूना है। यह पश्चिम बंगाल में कोलकाता के मध्य में स्थित है। यह सफेद संगमरमर की भव्य संरचना रानी विक्टोरिया की याद में भारत पर उनके 25 वर्षों के शासन का जश्न मनाने के लिए बनाई गई थी और यह लंदन में विक्टोरिया मेमोरियल का ही एक प्रतिकृति है। अगर आप कोलकाता जा रहे हैं, तो विक्टोरिया मेमोरियल को देखना बिल्कुल भी न भूलें।
प्रवेश शुल्क
यहा प्रवेश के लिए भारतीयों के लिए प्रवेश शुल्क 20 रुपये और विदेशियों के लिए 200 रुपये रखा गया है। वहीं, छात्रों के लिए प्रवेश शुल्क निःशुल्क है। यहां आप सुबह 5.30 से 6.15 तक घूम सकते हैं।
ईडन गार्डन (Eden gardens)
कोलकाता का यह क्रिकेट घर है, जो काफी ज्यादा सुव्यवस्थित क्रिकेट स्टेडियम में से एक है। इसकी स्थापना वर्ष 1864 में हुई थी और इसकी नींव गवर्नर-जनरल ऑकलैंड ने रखी थी, जिन्होंने यहां के बगीचों और क्रिकेट मैदान का नाम अपनी बहनों एमिली और फैनी ईडन के नाम पर रखा था। 50 एकड़ में फैले इस क्रिकेट स्टेडियम में लगभग 66,349 लोगों के बैठने की क्षमता है और यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है।
प्रवेश शुल्क
यह एक क्रिकेट स्टेडियम है। यहां जाने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। मैच के दौरान यहां के शुल्क की अलग व्यवस्था है।
कुमारतुली (Kumartuli)
कुमारतुली कोलकाता का एक छोटा सा इलाका है। इसे मूल रूप से कूमार्टोली के नाम से जाना जाता था, सिटी ऑफ जॉय के उत्तरी भाग में एक अनोखा कुम्हार क्वार्टर है। यह स्थान पूरे वर्ष पश्चिम बंगाल में विभिन्न त्योहारों के लिए मिट्टी से भारतीय देवी-देवताओं को गढ़ने की अपनी विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध है।
प्रवेश शुल्क
कुमारतुली जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां कभी भी किसी भी समय जा सकते हैं।
हावड़ा ब्रिज (Howrah Bridge)
पश्चिम बंगाल में हुगली नदी पर स्थित, हावड़ा ब्रिज या रवीन्द्र सेतु हावड़ा और कोलकाता के बीच मुख्य कनेक्शन है। यह एक ब्रैकट पुल है और इसे सबसे व्यस्त पुलों में से एक माना जाता है। अगर आप कोलकाता जा रहे हैं, तो हावड़ा ब्रिज को देखना मिस बिल्कुल भी न करें।
प्रवेश शुल्क
हावड़ा ब्रिज पर जाने के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप किसी भी समय इस ब्रिज पर जा सकते हैं। हालांकि, सुबह जाना आपके लिए काफी अच्छा अनुभव हो सकता है।
मार्बल पैलेस (Marble Palace)
सन् 1835 में राजेंद्र मल्लिक द्वारा इस महल को बनाया गया था, जो पूरी तरह से सफेद संगमरमर का महल है। यह रूबेन की उत्कृष्ट कृतियों के कला संग्रह, रेनॉल्ड्स, वान गाग और रेम्ब्रांट जैसे विभिन्न प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की पेंटिंग के लिए प्रसिद्ध है। मार्बल पैलेस उत्तरी कोलकाता में चोरबागान के पास स्थित काफी खूबसूरत पैलेस है, जहां कोलकाता ट्रिप के दौरान आप एक बार यात्रा जरूर करें।
प्रवेश शुल्क
मार्बल पैलेस में जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक घूम सकते हैं।
बिरला मंदिर (Birla Mandir)
कोलकाता में स्थिक बिरला मंदिर काफी खूबसूरत मंदिर है। यह मंजिर भगवान कृष्ण और देवी राधा को समर्पित है, जो बालीगंज की सड़कों को सुशोभित करती है। यहां की वास्तुकला पारंपरिक शैली को आधुनिक प्रतिबिंबों के साथ मिश्रित करने वाली है, जो काफी भव्य संरचना है। इस शानदार इमारत का निर्माण वर्ष 1970 में शुरू हुआ और 26 वर्षों तक चला, जिसका निर्माण 21 फरवरी 1996 को पूरा हुआ।
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप सुबह 5.30 से 11 और शाम के 4 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक दर्शन के लिए जा सकते हैं।
साइंस सिटी (Science City)
कोलाकाता में स्थित साइंस सिटी का उद्घाटन 1 जुलाई 1997 को हुआ था। यह कोलकाता के निवासियों के साथ-साथ कोलकाता आने वाले लोगों के लिए एक प्रमुख आकर्षण स्थल है। यह दुनिया के बेहतरीन और सबसे बड़े साइंस म्यूजियम में से एक है। यहां आपको विज्ञान सीखने का एक मजेदार अनुभव मिलेगा। कोलकाता में स्थित साइंस सिटी पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे बड़ा विज्ञान केंद्र है।
प्रवेश शुल्क
साइंस सिटी में घूमने के लिए प्रत्येक व्यक्ति 50 रुपये शुल्क देना होता है। आप यहां सुबह 9 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं।
बिरला तारामंडल (Birla Planetarium)
कोलकाता में स्थित बिरला तारामंडल एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तारामंडल है। इसकी स्थापना 2 जुलाई 1963 को पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा की की गई थी। यह भारत में मौजूद तीन तारामंडलों में से एक है। तारामंडल के नाम से भी जाना जाने वाला बिरला तारामंडल नियमित रूप से हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं सहित विभिन्न भाषाओं में कई शो और कार्यक्रम को आयोजित करता है। तारामंडल होने के अलावा, बिरला तारामंडल में एक इलेक्ट्रॉनिक्स प्रयोगशाला और एक खगोल विज्ञान गैलरी भी है जिसमें चित्रों और खगोलीय मॉडलों का संग्रह है।
प्रवेश शुल्क
बिरला तारामंडल में प्रवेश के लिए आपको प्रत्येक व्यक्ति 40 रुपये देना होता है। आप यहां सुबह 12 बजे से लेकर शाम के 6.30 बजे तक जा सकते हैं।
काली घाट मंदिर (Kalighat Mandir)
कालीघाट मंदिर भारत के 51 शक्ति स्थलों में से एक, यह भारत में सबसे अधिक दर्शन किए जाने वाले काली मंदिरों में से एक है। यह वह स्थान है, जहां जहां शिव तांडव के दौरान सती के दाहिने पैर की उंगलियां गिरी थीं। ऐसा कहा जाता है कि कालीघाट वह स्थान था जहां दसनामी भिक्षु चौरंगा गिरी ने बड़ी तपस्या के साथ मां काली की पूजा की थी और इस तरह यह सदियों से मां काली की पूजा के लिए एक धार्मिक केंद्र के रूप में जाना जाता है।
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां किसी भी समय दर्शन के लिए जा सकते हैं।
फोर्ट विलियम (Fort William)
कोलकाता के हुगली नदी के पूर्वी तट पर फोर्ट विलियम की शक्तिशाली इमारत स्थित है। इसे वर्ष 1696 में निर्मित किया हया था। शुरुआत में इस किले का नाम किंग विलियम तृतीय के नाम पर रखा गया है और यह देश में अंग्रेजों का पहला गढ़ था। यह शानदार संरचना 70.9 एकड़ में फैली हुई है और सैकड़ों मेहराबदार खिड़कियों से सुशोभित है, जहां से हरे-भरे बगीचों का नजारा दिखता है। इमारत की सतह पर पत्थर का काम किया गया है और इसे पूरा होने में दस साल लग गए।
प्रवेश शुल्क
इसमें प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 5.30 बजे तक यहां घूम सकते हैं।
सेंट पॉल कैथेड्रल (St paul’s Cathedral)
सिटी ऑफ जॉय, कोलकाता के केंद्र में स्थित सेंट पॉल एक एंग्लिकन कैथेड्रल है, जो सीएनआई – चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के तहत संचालित किया जाता है। यह उन लोगों के लिए जरूरी है जो अपनी छुट्टियों में एक समृद्ध ऐतिहासिक और वास्तुकला का आनंद लेना चाहते हैं। शहर के मध्य में स्थित यह विशाल औपनिवेशिक काल की याद दिलाती है और आपको पुरानी यादों में ले जाती है। कोलकाता ट्रिप के दौरान आप इस खूबसूरत चर्च में जाकर कुछ समय बिता सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
इस चर्च में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह 7.30 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक जा सकते हैं।
साल्ट लेक स्टेडियम (Salt lake Stadium)
साल्ट लेक स्टेडियम को विवेकानन्द युवा भारती क्रीड़ांगन के नाम से भी जाना जाता है। यह बिधाननगर, कोलकाता में एक अंतर्राष्ट्रीय बहुउद्देश्यीय स्टेडियम है। यह स्टेडियम देश का सबसे बड़ा स्टेडियम होने है। इस स्टेडियम में एक साथ 1,20,000 लोग बैठ सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
इस स्टेडियम में प्रवेश के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं है। वहीं, आप यहां किसी भी समय जा सकते हैं।
पार्क स्ट्रीट (Park street)
पार्क स्ट्रीट कोलकाता का एक प्रमुख पहुंच मार्ग है, जिसे आधिकारिक तौर पर मदर टेरेसा सारणी के नाम से भी जाना जाता है। यह सड़क चौरंगी रोड या जेएल नेहरू रोड से शुरू होती है और पार्क सर्कस क्रॉसिंग तक फैली हुई है। ऐसा कहा जाता है कि पार्क स्ट्रीट कभी नहीं सोता और यहां हमेशा हलचल बनी रहती है। शहर में यह एक प्रमुख हैंगआउट स्थल है, जहां कई तरह के पब और रेस्तरां हैं।
प्रवेश शुल्क
पार्क स्ट्रीट जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह से लेकर रात तक किसी भी समय घूम सकते हैं।
भारतीय संग्रहालय (Indian Museum)
यह दुनिया का नौवां सबसे पुराना और भारत का सबसे बड़ा संग्रहालय है, जो कोलकाता में स्थित है। भारतीय संग्रहालय की नींव वर्ष 1814 में रखी गई थी और तब से यह बहु-विषयक गतिविधियों का केंद्र रहा है। यह ‘जादूघर’ के नाम से लोकप्रिय, इसमें समकालीन चित्रों, बुद्ध के पवित्र अवशेष, मिस्र की ममियों और प्राचीन मूर्तियों का बेहतरीन संग्रह है।
प्रवेश शुल्क
इस संग्राहलय में जाने के लिए आपको प्रत्येक व्यक्ति 10 रुपये देना पड़ता है। वहीं, विदेशी पर्यटकों के लिए यह शुल्क 150 रुपये है। यहां सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक जा सकते हैं।
दक्षिणेश्वर मंदिर (Dakshineswar Temple)
दक्षिणेश्वर काली मंदिर एक हिंदू मंदिर है, जो कोलकाता के उत्तर में दक्षिणेश्वर नामक एक छोटे से शहर में हुगली नदी के पूर्वी तट पर स्थित है। दक्षिणेश्वर काली मंदिर की सुंदरता पर्यटकों के बीच आकर्षण केंद्र है। इस मंदिर के दर्शन के बिना अक्सर कोलकाता की यात्रा अधूरी मानी जाती है।
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में प्रवेश के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह 6 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक जा सकते हैं।
जैन मंदिर (Jain Temple)
कोलकाता में स्थित परेशनाथ जैन मंदिर चार जैन तीर्थंकरों को समर्पित एक मंदिर परिसर है। इस परिसर में तीर्थ यात्रियों के लिए एक सुंदर व्यवस्था की गई है। यहां दुनिया भर के पर्यटक दर्शन के लिए आते हैं। जैन मंदिर की वास्तुकला में जटिल नक्काशीदार संगमरमर और कांच का काम हुआ है। यह उन कुछ मंदिरों में से एक है, जिनमें करिश्माई झलक है। इस मंदिर में ज्यादातर जैन धर्म के अनुयायी आते हैं।
प्रवेश शुल्क
जैन मंदिर में प्रवेश के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे तक और शाम में 5 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक जा सकते हैं।
अलीपुर चिड़ियाघर (Alipore Zoo)
अलीपुर चिड़ियाघर, जिसे कलकत्ता चिड़ियाघर या अलीपुर के जूलोजिकल गार्डन के नाम से जाना जाता है। यह भारत की सबसे पुरानी प्राणी उद्यान है, जो कोलकाता का प्रमुख पर्यटक स्थल भी है। अलीपुर चिड़ियाघर देश भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है।
प्रवेश शुल्क
इस चिड़ियाघर में प्रवेश के लिए आपको प्रत्येक व्यक्ति 25 रुपये देना पड़ता है। वहीं, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रवेश शुल्क 10 रुपये रखा गया है। यहां आप सुबह 9 से शाम के 5 बजे तक घूम सकते हैं।
बॉटनिकल गार्डन (Botanic Garden)
आचार्य जगदीश चंद्र बोस भारतीय वनस्पति उद्यान, जिसे बॉटनिकल गार्डन के नाम से जाना जाता है। यह लगभग 273 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ एक विशाल उद्यान है, जो कोलकाता के पास शिबपुर, हावड़ा में स्थित है। ये उद्यान वर्ष 1787 में स्थापित किया गया था। वर्तमान में यह उद्यान भारत सरकार के पर्यावरण और वन मंत्रालय के भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (बीएसआई) के अधीन है।
प्रवेश शुल्क
इस गार्डन में प्रवेश के लिए प्रत्येक व्यक्ति 10 रुपये देना होता है। वहीं, विदेशी पर्यटकों के लिए यह शुल्क 100 रुपये है। आप यहां सुबह 8 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक घूम सकते हैं।
बेलूर मठ (Belur Math)
कोलकाता में बेलूर मठ रामकृष्ण मठ और मिशन का मुख्यालय है। यह हुगली नदी के पश्चिमी तट पर 40 एकड़ से अधिक भूमि पर फैला हुआ है, जहां दुनिया भर से लोग आते हैं।
प्रवेश शुल्क
इस मठ में प्रवेश के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं है। आप यहां किसी भी दिन एक निश्चित समय पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
नेताजी भवन (Netaji Bhawan)
कोलकाता में स्थित नेताजी भवन नेताजी सुभाष चंद्र बोस का पैतृक निवास था। इस स्थान को कोलकाता के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक माना जा सकता है। कोलकाता के एल्गिन रोड पर स्थित इस घर का निर्माण साल 1909 में नेताजी के पिता जानकीनाथ बोस ने कराया था। वर्ष 1961 में, इमारत को नेताजी के जीवन और कार्य को समर्पित एक संग्रहालय में परिवर्तित कर दिया गया था।
प्रवेश शुल्क
वयस्कों के लिए नेताजी भवन में प्रवेश शुल्क 5 रुपये हैं। वहीं, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रवेश शुल्क 2 रुपये रखा गया है। आप यहां सुबह 11 बजे से लेकर शाम के 4.30 बजे तक जा सकते हैं।
कोलकाता में घूमने का सबसे अच्छा समय – Best time to visit Kolkata
कोलकाता घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर और जनवरी के बीच का महीना माना जाता है। इस दौरान यहां का मौसम न अधिक ठंडा और न शुष्क होता है।
कोलकाता कैसे पहुंचे?
रेलवे : कोलकाता जाने के लिए आप रेलवे मार्ग का चयन कर सकते हैं। आप अपने शहर या फिर अपने आसपास के प्रमुख रेलवे स्टेशन से कोलकाता के लिए डायरेक्ट टिकट ले सकते हैं। इसके बाद यहां से आप कैब बुक करके कोलकाता की यात्रा शुरू कर सकते हैं।
सड़क मार्ग : कोलकाता पहुंचने के लिए देश के विभिन्न शहरों से राज्य मार्ग जुड़े हैं। आप दिल्ली से यात्रा कर रहे हैं, तो नेशनल हाईवे-19 के जरिए कोलकाता पहुंच सकते हैं।
हवाई यात्रा : हवाई यात्रा के लिए आप अपने शहर या फिर अपने शहर के आसपास के प्रमुख हवाई अड्डे से नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।
कोलकाता में ठहरने के लिए होटल
होटल रेडियंट
नसीरुद्दीन रोड, आचार्य जगदीश चंद्र बोस रोड फ्लाईओवर, पार्क सर्कस, कोलकाता
कज़ार सेलेक्ट होटल
मैकलियोड सेंट, पार्क स्ट्रीट क्षेत्र, कोलकाता, पश्चिम बंगाल 700017
होटल डॉल्फिन
रफी अहमद किदवई रोड, एस्प्लेनेड, जानबाजार, तलतला, कोलकाता, पश्चिम बंगाल 700016
FAQ | क्या आप जानते हैं
कोलकाता में घूमने का बजट कितना हो सकता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस शहर से कोलकाता जा रहे हैं। इसके साथ ही आपका जाने का मार्ग और होटल की बुकिंग भी बजट को निर्धारित करती है।
कोलकाता घूमने के सबसे अच्छा समय नंवबर से जनवरी का माना जाता है।
कोलकाता में आप किसी अच्छे होटल में रुक सकते हैं। होटल बुकिंग के दौरान रेटिंग और रिव्यू जरूर चेक करें।
बिरला मंदिर, साइंस सिटी, पार्क स्ट्रीट जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। मुख्य रूप से पार्क स्ट्रीट पर पूरी रात हलचल बनी रहती है, यहां कई तरह के रेस्तां और पब हैं।
रात के समय आप कोलकाता में मंदिर के दर्शन, रेस्टोरेंट और पार्क स्ट्रीट जैसी जगहों में घूम सकते हैं।