संकटमोचन हनुमान अपने भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं। बजरंग बली को मंगलवार के दिन विशेष प्रकार का भोग लगाया जाता है। उन्हें हलवा, पंचमेवा, गुड़ से बने लड्डू या रोठ बहुत भाता है। इसके अलावा हनुमानजी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर मंगलवार को चोला भी चढ़ाया जाता है।
