जितना जरूरी आपके लिए अपनी स्किन का ध्यान रखना होता है उससे कहीं ज्यादा ज़रूरी बच्चे की स्किन का ध्यान रखना होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चों की स्किन बेहद कोमल और मुलायम होती है और उन्हें अधिक देखभाल की जरूरत होती है। बचपन में ही अगर उनकी स्किन को सही देखभाल मिल जाए तो बड़े होने तक उनकी स्किन और ज्यादा मुलायम हो जाती है। लेकिन बच्चों की स्किन सॉफ्ट बनाने के लिए केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना ठीक नहीं होता है।
Tag: skincare
सर्दियों में फटे होठों में लानी है मुस्कान तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
आमतौर पर देखा जाता है कि सर्दियों के मौसम में त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है खासतौर पर ठंड का असर होठों में देखा जा सकता है । अक्सर सर्दियों में होठों का फटना या ड्राई होना एक आम बात है। ऐसे में यदि ड्राई लिप्स के साथ लापरवाही बरती गई तो उनमें गहरे घाव हो जाते हैं और कई बार उससे ब्लड भी आने लगता है। इसलिए सर्दियों में नियमित रूप से होठों की देखभाल बहुत ज़रूरी है।
प्रदूषण से खोने लगे आपकी त्वचा की रौनक तो करें ये उपाय
बड़े शहरों में रहने वाले लोगों के लिए वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचना मुश्किल होता जा रहा है। इसका असर शरीर के लगभग सभी अंगों पर पड़ता है। खासतौर पर शरीर के सबसे महत्त्वपूर्ण अंग त्वचा पर इसका दुष्प्रभाव तेजी से होता है। इस प्रदूषण के प्रभाव से त्वचा की रक्षा करने के लिए डॉ अनूप धीर, सीनियर कंसल्टैंट, कॉस्मेटिक सर्जन, अपोलो अस्पताल, बता रहे हैं कुछ कारगर उपाय।
विटामिन सी वाले फ्रूट्स से पाएं ग्लोइंग स्किन
विटामिन सी ताजे फल और सब्जियों में पाया जाता है और सर्दी और फ्लू को रोकने के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ-साथ आपका कायाकल्प भी कर सकता है।
कॉफ़ी फेशियल से घर पर पाएं जादुई निखार
कभी नींद दूर करने के लिए , तो कभी थकान भगाने के लिए कॉफी सभी ने पी होगी लेकिन जब यही कॉफी आपकी त्वचा की खूबसूरती में चार चांद लगा दे तो बात ही क्या है।
अच्छी नींद बना सकती है आपको और ज्यादा खूबसूरत
हर उम्र के व्यक्ति को अच्छी नींद की आवश्यकता होती है। ऐसा माना जाता है कि ठीक से नींद न लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। एक स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए 6 -8 घंटे की नींद आवश्यक होती है।
कितना सुरक्षित है चेहरे में वैक्स कराना
हर एक की ख्वाहिश होती है सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखने की। खासतौर पर महिलाएं अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए हर तरह के प्रयास करती हैं। जिसमें पार्लर जाने से लेकर घरेलू उपाय तक शामिल होते हैं।
हल्दी का इस्तेमाल कर ऐसे पाएं डार्क सर्कल्स से छुटकारा
आप कितनी भी खूबसूरत क्यों न हों डार्क सर्कल आपकी खूबसूरती में ग्रहण लगा देते हैं। सबसे ज्यादा परेशान करने वाला समय तब आता है जब आपके डार्क सर्कल आपको आपकी उम्र से कई साल ज्यादा दिखाते हैं। इसके अलावा डार्क सर्कल आपको हमेशा स्ट्रेस से भरा हुआ और थका हुआ महसूस कराते हैं।
दिवाली पर काम की थकान को मिनटों में दूर करेंगे ये घरेलू फेस पैक
त्यौहार का सीजन सबसे व्यस्त समय होता है। जिसमें खूब सारे काम और भाग दौड़ के बाद थकान हो जाती है। ऐसे में खुद के लिए समय निकालने की फुर्सत ही नहीं होती। नतीजतन, जब आप त्यौहार में तैयार होकर फोटो खिंचवाते हैं तब आपका चेहरा बेजान नज़र आने लगता है।
चुटकियों में पाएं ग्लोइंग स्किन
फेस्टिवल सीजन का समय है और यही सही वक़्त है अपनी त्वचा पर ग्लो को वापस लाने का। जी हां ,आपकी रसोई की शेल्फ में कई सामग्रियां ऐसी हैं ,जो आपकी त्वचा को ग्लोइंग बना सकती है।
