बॉलीवुड में एक दौर ऐसा था जब फिल्म में लीड एक्टर और एक्ट्रेस से ज्यादा विलेन के रोल को अहम माना जाता था। वहीं एक्टर ही नहीं बल्कि कई ऐसी एक्ट्रेसेस भी उस दौर में ऐसी रहीं हैं जिन्हें सिर्फ उनके निगेटिव रोल के लिए याद किया जाता है। उनका नाम आते ही फिल्मों में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी लड़कियां सास के नाम से डरती थीं।
