आज हम आपको ऐसी ही कई ऐक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आज भी सास का रोल निभाने की वजह से याद किया जाता है। इस लिस्ट एक नहीं बल्कि कई एक्ट्रेसेस शामिल हैं। तो चलिए एक नजर 5 दमदार लेडी विलेन्स पर…..

ललिता पवार
कभी बॉलीवुड में बोल्ड फोटोशूट करा कर चर्चा में आने वाली एक्ट्रेस ललिता पवार ने साल 1928 में फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ से अपने कॅरियर शुरू की थी। उस दोर में ललिता सबसे ज्यादा फीस लेनी वाली एक्ट्रेस थीं। लेकिन एक हादसे ने उनकी पूरी जिंदगी ही बदल दी। जिसके बाद उन्हें किसी ने बतौर एक्ट्रेस काम नहीं दिया और उन्हें निगेटिव रोल करने पड़े। वहीं उन्हें रामायण में मंथरा के निगेटिव रोल से भी काफी पॉपुलेरिटी मिली। वहीं फिल्मों में कट्टर सास के तौर पर भी उन्हें जाना जाता है।

रोहिणी हट्टांगड़ी
श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्मों में से एक ‘चालबाज’ में निगेटिव रोल निभाने वाली एक्ट्रेस रोहिणी हट्टांगड़ी ने अपने कॅरियर में कई तरह के किरदारों को जिया है। लेकिन सबसे ज्यादा उन्हें निगेटिव रोल के लिए जाना जाता है।

बिंदू
बॉलीवुड में कई तरह के किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस बिंदू ने कई फिल्मों में निगेटिव रोल प्ले किया है। यही नहीं वह एक बेहतरीन कैबरे डांसर भी रहीं। वह कई फिल्मों में सास बन अपनी बहू को परेशान करती भी नजर आईं।

हेलेन
इंडस्ट्री की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस और सलमान खान की सौतेली मां हेलेन एक बेहतरीन कैबरे डांसर रही हैं। उन्हें अपने डांस से सभी का दिल जीता। वहीं कई फिल्मों में उन्होंने निगेटिव रोल निभाकर अपने कैबरे डांसर वाली छाप को पीछे छोड़ दिया।

नादिरा
फिल्म ‘श्री 420’, ‘आन’ और ‘पाकीजा’ जैसी फिल्मों में विलेन के किरदार निभा चुकीं नादिरा को आज भी उनके निगेटिव रोल के लिए जाना जाता है। किसी जमाने में उनकी खूबसूरती के चर्चे होते थे।
ये भी पढ़ें –
कैसे बनाएं घर पर हेयर प्रोडक्ट
अगर चाहिए स्वस्थ बाल तो अपनाएं ये 4 टिप्स
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
