बड़े शहरों में रहने वाले लोगों के लिए वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचना मुश्किल होता जा रहा है। इसका असर शरीर के लगभग सभी अंगों पर पड़ता है। खासतौर पर शरीर के सबसे महत्त्वपूर्ण अंग त्वचा पर इसका दुष्प्रभाव तेजी से होता है। इस प्रदूषण के प्रभाव से त्वचा की रक्षा करने के लिए डॉ अनूप धीर, सीनियर कंसल्टैंट, कॉस्मेटिक सर्जन, अपोलो अस्पताल, बता रहे हैं कुछ कारगर उपाय।
