घर में अक्सर कई ऐसी चीजें जमा हो जाती हैं, जिनके वैकल्पिक इस्तेमाल के बारे में जानकारी नहीं होती और फिर हम उसे अक्सर बेकार समझकर घर से बाहर फेंक देते हैं। कहीं आप भी उन्हीं लोगों में से तो नहीं है। कोल्ड ड्रिंक और पानी की प्लास्टिक की बोतलों का एक बड़ा सा ढेर तो आपके घर में भी जरूर होगा। अगर अब आपको ये समझ नहीं आ रहा है कि इन बोतलों का आपको क्या करना चाहिए, तो आइए आज हम आपको इन बोतलों से बनने वाले अमेजिंग DIY हैक्स के बारे में बताएंगे। इससे आप अपने घर के लिए बहुत ही खूबसूरत चीजें बना सकते हैं।
