Old Bottle Reuse: घर में अक्सर कई ऐसी चीजें जमा हो जाती हैं, जिनके वैकल्पिक इस्तेमाल के बारे में जानकारी नहीं होती और फिर हम उसे अक्सर बेकार समझकर घर से बाहर फेंक देते हैं। कहीं आप भी उन्हीं लोगों में से तो नहीं है। कोल्ड ड्रिंक और पानी की प्लास्टिक की बोतलों का एक बड़ा सा ढेर तो आपके घर में भी जरूर होगा।
अगर अब आपको ये समझ नहीं आ रहा है कि इन बोतलों का आपको क्या करना चाहिए, तो आइए आज हम आपको इन बोतलों से बनने वाले अमेजिंग DIY हैक्स के बारे में बताएंगे। इससे आप अपने घर के लिए बहुत ही खूबसूरत चीजें बना सकते हैं।
बोतल से बनाएं क्यूट गमले

अगर आप एक गार्डनिंग लवर हैं, तो आपको अपने घर के अंदर भी छोटे-छोटे DIY गमले बनाकर लगाने चाहिए। इसके लिए आपको प्लास्टिक की बोतल को बीच से काट लेना हैं। अगर आप क्रिएटिव हैं, तो आप इसे बिल्ली के फेस के शेप में भी काट सकते हैं। बस फिर क्या है, इसे जानवरों के प्रिंट में कलर करें और इसमें मिट्टी डालकर अपनी पसंद का कोई भी इंडोर प्लांट लगाकर इसे दीवार पर खिड़की पर लटका दें।
बनाएं हैंगिंग लैम्प
दीवाली और नवरात्रि जैसी त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाले हैं। ऐसे में घर को सजाना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए आप पुरानी बोतल की मदद से हैंगिंग लैम्प बना सकते हैं। इसके लिए बोतल को पेंट करके सजाएं और इसके अंदर छोटे-छोटे ब्लब डालकर सजा लें।
बोतल से बनाएं जिपर पाउच

अगर आपको अपनी लिपस्टिक, ईयरिंग्स और कई जरूरी चीजें रखने में दिक्कत आती हैं, तो आप इन्हें आसानी से स्टोर करने के लिए जिपर पाउच बना सकते हैं। इसके लिए आपको बोतल के नीचले हिस्से के 3 इंच के दो टुकड़े काटने हैं। इसके बाद एक जिप को गोंद की मदद से इन पर चिपकाकर आप जिप पाउच तैयार कर सकते हैं।
पिगी बैंक तैयार करें
अगर आप अपने बच्चे को पैसे जमा करने की आदत सिखाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बाजार से पिगी बैंक खरीदने की जरूरत नहीं है। इसके लिए एक प्लास्टिक की बोतल से ही आप बहुत ही खूबसूरत और क्रिएटिव पिगी बैंक बना सकते हैं।
यह भी देखें-शादी में वरमाला क्यों पहनाई जाती है? जानें हिंदू धर्म में होने वाली इस रस्म का महत्व: Varmala Significance
खूबसूरत गार्डन बनाएं

अगर आप अपनी बालकनी में गार्डन बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए प्लास्टिक की बोतलों में पौधे लगाकर उन्हें दीवार में लटकाने के लिए हैंगर की मदद लें। इससे आपकी बालकनी बहुत ही शानदार दिखेगी।
