बच्चों की कल्पनाओं को जब पंख मिल जाते है तब होते है नए अविष्कार। कल्पनाओं को सच करने के लिए,विज्ञान जगत को और करीब से जानने के लिए गैजेट्स और रोबोटिक्स स्कूल /सेंटर बच्चों के लिए एक ऐसी जगह बनते जा रहे हैं जो उनकी सोच को साकार रूप देने की क्षमता रखते है। बच्चों को विज्ञान और इंजीनियरिंग से जुड़ी बातें और जानकारी सीखने की यह नई तकनीक ”रोबोटिक्स” काफी कारगर सिद्ध हो रही है। गैजेट्स और रोबोटिक्स में सिखाए जाने वाले प्रोग्राम और तरीके आपको आईडिया नहीं देते बल्कि आपके हर आईडिया को सच कर देते है।
