कियारा ने अपने 31वें जन्मदिन के मौके पर पति सिद्धार्थ के साथ खूब मजे किए। इसका सबूत उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट है। सोमवार को कियारा ने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ के साथ एक खास वीडियो पोस्ट किया और एक प्यारा सा नोट लिखा। कियारा 31 साल की हो गईं। वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा विदेश में छुट्टियां मनाते दिख रहे हैं।
