आजकल के बदलते वक्त के साथ लोग टेक्नीकल चीजों के साथ ज्यादा फ्रेंडली होते जा रहे हैं, लोग घंटो तक अपने मोबाइल, टीवी और पीसी की स्क्रीन पर देखते रहते हैं। ऑफिस वर्क करने वाले लोगों का स्क्रीन टाइम बहुत ही ज्यादा होता है। ऐसे में उनकी आंखों पर इसका बहुत ज्यादा असर पड़ता है। कम उम्र में ही लोग अपनी आंखों की रौशनी गवां बैठते हैं।
