मौसम के बदलते मिजाज़ के साथ त्वचा में रूखापन महसूस होने लगता है। ऐसे में अगर हम नाक की बात करें, तो नाक के अंदरूनी हिस्से की त्वचा खुश्क हो जाती है। कई बार नोज क्लीनिंग के वक्त ड्राईनेस की वजह से ब्लड भी आने लग जाता है और घाव हो जाता है। यह स्थिति बेहद दर्दनाक हो जाती है।
Tag: Grahalaxmi
जल चुके बालों को राहत पहुंचाएंगे ये घरेलू नुस्खे
हीट टेक्नीक से कुछ वक्त के लिए आप बेशक अपने बालों को मनचाहा लुक दे लें, मगर जब इस का असर खत्म होता है तब बालों की दशा बहुत ही खराब हो जाती है। ज्यादातर मामलों में बाल जल जाते हैं और टूटने लगते हैं। दही बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर है। इसे बालों में लगाने से डैमेज बालों की समस्या कम हो जाती हैं।
वैशाख माह में जरूर करें यह काम, खुश होंगे भगवान विष्णु
वैशाख माह में भगवान विष्णु की पूजा करने, दान पुण्य करने और पवित्र नदी में स्नान करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही इस माह में अच्छे कार्य करने से घर में सुख.समृद्धि आती है।
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में नर्मदा नदी के बीच मन्धाता या शिवपुरी नामक द्वीप पर स्थित है। यहां ओंकारेश्वर.ज्योतिर्लिंग दो स्वरूप में मौजूद है। एक को ममलेश्वर के नाम से और दूसरे को ओंकारेश्वर नाम से जाना जाता है। ममलेश्वर नर्मदा के दक्षिण तट पर ओंकारेश्वर से थोड़ी दूर स्थित है। अलग होते हुए भी इनकी गणना एक ही तरह से की जाती है। इस ज्योतिर्लिंग की स्थापना के पीछे भी एक पौराणिक कथा विशेष तौर पर प्रचलित हैं।
जानिए ऑनलाइन एग्जाम एंजाइटी को दूर करने के, फटाफट टिप्स
अक्सर एग्ज़ाम के समय स्टूडेंट्स बहुत अधिक तनाव से घिर जाते हैं। इसकी कई वजहें होती हैं जैसे सही प्लानिंग न करना, समय पर कोर्स पूरा न होना, पैरेंट्स का दबाव आदि। मगर इस बार इस एंजाइटी का मुख्य कारण है आनलाइन एग्ज़ाम।
वास्तु अनुसार इन 5 जगहों पर जूते.चप्पल पहनकर जाना, होता है अशुभ
जानकारी के अभाव में हमें में से बहुत से लोग ऐसे हैं, जो जूते चप्पल ऐसी जगहों पर भी पहनकर चले जाते हैं, जिससे वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है। शास्त्रों में 5 ऐसी जगहों के बारे में बताया है कि जहां जूते.चप्पल पहनकर जाना बेहद अशुभ माना जाता है और ऐसी गलतियां कई बार बड़ी परेशानियों का कारण सिद्ध होती है।
शनि की यह दशा कहलाती है साढ़े साती, करें ये उपाय
शनि की साढ़े साती वास्तव में शनि का गोचर ही है। जिस प्रकार अन्य ग्रह अपना गोचर करते हैं उसी प्रकार शनि ग्रह भी गोचर करता है। सबसे मंद गति से चलने के कारण शनि को शनैश्चर भी कहा जाता है। शनि ग्रह का गोचर एक राशि में लगभग ढाई वर्ष तक रहता है।
पौष्टिक आहार और घरेलू उपायों से अब दूर करें झड़ते बालों की समस्या
इसमें कोई दोराय नहीं है कि बाल गिरने के लिए जितना जिम्मेदार इस पर इस्तेमाल होने वाले कैमिकल, वायु प्रदूषण, बालों की साफ.सफाई ना करना है, उससे कहीं ज्यादा आपकी डाइट भी है। अगर आपके बाल हद से ज्यादा झड़ रहे हैं, तो इन लक्ष्णों को इग्नोर न करें।
भूकंप और सुनामी प्रभावित लोगों की याद में बनी विशाल कठपुतली
ताकामोरी में 10 मीटर उंची विशाल कठपुतली मोक्को बनाई गई है। जो जापान में सन् 2011 में आए भूंपक के झटकों और सुनामी में प्रभावित लोगों की हिम्मत को समर्पित है। स्थानीय लोगों को इसे नियंत्रित करने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
सोमानाथ ज्योतिर्लिंग
हिंदू धर्म में सोमनाथ मंदिर का बहुत अधिक महत्व है। यह भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में सर्वप्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में माना जाता है। यह गुजरात प्रांत के काठियावाड़ क्षेत्र में समुद्र के किनारे स्थित है। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण चंद्रदेव ने किया था। सोमनाथ का ज्योतिर्लिंग इस धरती का पहला ज्योतिर्लिंग है। इस ज्योतिर्लिंग की महिमा बड़ी विचित्र है।
