बालों को स्टाइलिश अंदाज देने के लिए बाजार में बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं। इन विकल्पों की मदद से आप इंस्टेंट स्ट्रेट हेयर, कर्ल्स, वेवी हेयर आदि लुक पा सकती हैं। मगर इनमें से अधिकतर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स में हीट टेक्नीक का इस्तेमाल होता है।
हीट टेक्नीक से कुछ वक्त के लिए आप बेशक अपने बालों को मनचाहा लुक दे लें, मगर जब इस का असर खत्म होता है तब बालों की दशा बहुत ही खराब हो जाती है। ज्यादातर मामलों में बाल जल जाते हैं और टूटने लगते हैं। वहीं कुछ लोगों के बाल इतने ड्राई और रफ हो जाते हैं कि वह दिखने में भद्दे लगने लग जाते हैं। अगर आप भी ऐसी ही किसी समस्या से परेशान हैं, तो आइए जानते हैं,घरेलू नुस्खे, जिससे बेजान बाल को प्राप्त होगा पोषण ।
दही का हेयर पैक लगाएं
दही बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर है। इसे बालों में लगाने से डैमेज बालों की समस्या कम हो जाती हैं। इतना ही नहीं बाल झड़ना भी कम हो जाते हैं।
दही को नींबू और नारियल के तेल के साथ मिक्स करके बालों में लगाएं। इस हेयर पैक से आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होगी और ड्राईनेस खत्म होगी।
जले हुए बालों को घर में ही प्रोटीन ट्रीटमेंट देने के लिए आप दही और अंडे का हेयर पैक बना कर लगाएं। इससे बालों की खोई चमक वापिस लौट आती है।
दही के साथ आप शहद मिक्स करके भी लगा सकती हैं। आपको बता दें कि शहद बालों और त्वचा दोनों के लिए नेचुरल मॉइश्चराइजर होता है।
ध्यान रख्रें कि बाल अगर बहुत अधिक डैमेज हो गए हैं तो हफ्ते में 2 बार बालों में दही जरूर लगाएं। नहीं तो हफ्ते में एक बार 1 घंटे के लिए दही का पैक बालों में लगाएं और फिर उन्हें वॉश कर लें।
चाय के पानी से बालों को वॉश करें.
बालों को चाय के पानी से वॉश करने पर उनमें चमक आती है और ड्राईनेस भी खत्म होती है।
बालों में कैसे इस्तेमाल करने चाय का पानी.
सबसे पहले एक पैन में 2 कप पानी लें।
इसमें 2 छोटे चम्मच चायपत्ती डालें।
अब इस पानी को उबाल लें।
फिर इस पानी को छान लें।
ठंडा होने पर इसमें नींबू का रस मिलाएं।
अब इस पानी से बालों को वॉश करें।
केला
रूखे बालों के लिए केला अच्छा ऑप्शन है। यह डैमेज्ड हेयर ठीक कर उन्हें सॉफ्ट करने में मदद करता है। इसके लिए बनाना का पेस्ट बना लें और बालों में उसे अच्छे से फैला लें। फिर एक घंटे बाद गुनगुने पानी से बालों को धो लें।
मसाज करें
ऑइल की कमी से बाल अकसर रूखे और बेजान हो जाते हैं। इसलिए हफ्ते में कम से कम दो बार बालों की किसी भी तेल से मसाज करें। तेल नारियलए बादाम या ऑलिव किसी का भी हो सकता है।
ब्यूटी संबंधी टिप्स कैसे लगे?अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी–मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई–मेल कर सकते हैं– editor@grehlakshmi.com
यह भी पढ़े
पौष्टिक आहार और घरेलू उपायों से अब दूर करें झड़ते बालों की समस्या
