शरीर में पानी की कमी होने पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इसे डिहाइड्रेशन कहा जाता है। ऐसे में आप कमजोर महसूस कर सकते हैं और आपको अपने रोज के काम करने में दिक्कत हो सकती है। पसीने, आंसुओं और हर बार जब यूरिन पास करते हैं, तो आपकी बॉडी से पानी निकल जाता है, इसके बाद अगर आप पानी की सही मात्रा नहीं लेते तो शरीर में पानी की कमी होने लगते है। आइए जानें डिहाइड्रेशन के संकेत-
