आप में से कितने लोग हैं जिन्हें खिचड़ी बनानी आती है? कितने लोग हैं जिन्हें खिचड़ी बेहद पसंद है। अगर ये सवाल आप सभी से पूछा जाए तो सबका जवाब एक जैसा ही होगा। यही कि वाकई हैल्दी,टेस्टी और एक बेहतरीन कंफर्ट फूड है जो कम समय,कम खर्च और अपने मनमुताबिक किसी भी ज़ायके में बनाया जा सकता है। इतनी खासियतों से भरपूर खिचड़ी अब भारत में अपनी पहचान बनाने वाली है।
