हम अपने आस पास ऐसे बहुत से लोगों को देखतें है जोकि हर इंसान पर शक करतें है। उन्हें दुनिया में किसी पर विश्वास ही नहीं होता है और यह एक मानसिक रोग है, जिसे “पैरानॉयड पर्सनेलिटी डिसऑर्डर” के नाम से जाना जाता है। ऐसे व्यवहार को हम सामान्य समझतें हैं किन्तु ये बात सामान्य न होकर दरअसल एक मानसिक रोग की तरफ इशारा करती है।
