Posted inधर्म

मन का कायाकल्प – आचार्य महाप्रज्ञ

आयुर्वेद में कहा गया- जब व्यक्ति में पित्त का प्रकोप होता है तब क्रोध का प्रकोप बढ़ जाता है। कफ का प्रकोप होता है तो लोभ बढ़ जाता है। अपान वायु दूषित होता है तो भी क्रोध बढ़ जाता है।

Posted inधर्म

अहिंसा एक महान शक्ति है – आचार्य महाप्रज्ञ

जो व्यक्ति अहिंसा का साक्षात्कार कर लेता है, उसमें असीम शक्ति जाग जाती है, मरने की शक्ति जाग जाती है। मरने की शक्ति दुनियां में सबसे बड़ी शक्ति होती है। इससे बड़ी कोई शक्ति नहीं और जिस व्यक्ति में मरने की शक्ति आ गई वह सारी भौतिक शक्तियों से अपराजेय बन गया।

Posted inधर्म

चेतना का रूपांतरण – आचार्य महाप्रज्ञ

जब चेतना बदलती है तो हृदय बदल जाता है। चेतना नहीं बदलती है तो कुछ भी नहीं बदलता। युक्ति को जाने बिना चेतना का रूपांतरण नहीं हो सकता। अचेतन में छलांग नहीं होती, चेतन में छलांग होती है।

Posted inधर्म

मन एक महासागर है – आचार्य महाप्रज्ञ

मनोविज्ञान में मन और चित्त-दोनों में भेद नहीं किया गया। मन ऊपर का हिस्सा है, जो चित्त का स्पर्श पाकर चेतना जैसा प्रतीत होता है। चित्त हमारी भीतर की सारी चेतना का प्रतिनिधित्व करता है। अज्ञात मन, अवचेतन मन को चित्त कहा जा सकता है और ज्ञात मन को मन कहा जा सकता है।

Gift this article