करवाचौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का सही समय जानें: Karwa Chauth 2024 Muhurat
Karwa Chauth 2024 Muhurat

Karwa Chauth 2024 Muhurat: करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। महिलाएं इस दिन कठिन व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूजा करती हैं। इस दिन चंद्रमा की पूजा और अर्घ्य देने की भी परंपरा निभाई जाती है। करवा चौथ की पूजा, सरगी और चंद्रमा की विधि विधान से पूजा के लिए शुभ मुहूर्त देखा जाता है। इस साल का शुभ मुहूर्त क्या है, यहां जानिए:

Also read: बिना गैस जलाएं तैयार करें सरगी के लिए ये खास 5 रेसिपीज़: No Cook Sargi Ideas

व्रत शुरू करने से पहले सरगी खाई जाती है। सूर्योदय से 2 घंटे पहले तक सरगी खा सकते हैं। 20 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 6.25 पर होगा। इसलिए इससे पहले सरगी ले सकते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार करवा चौथ प्रत्‍येक वर्ष कार्तिक मास की कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। वर्ष 2024 में करवा चौथ का व्रत 20 अक्‍टूबर को मनाया जाएगा। पंचाग के अनुसार 20 अक्‍टूबर की सुबह 6 बजकर 45 मिनट से चतुर्थी तिथि की शुरूआत होगी और 21 अक्‍टूबर को सूर्योदय से पहले 4 बजकर 15 मिनट पर इसका समापन होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 46 मिनट के लेकर 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। इस दौरान सभी सुहागिन महिलाएं पूजा की तैयारी कर कथा सुनने और पूजा का लाभ उठा सकती हैं।

करवा चौथ का चांद इस साल शाम 7 बजकर 54 मिनट पर निकलेगा। आप चंद्रमा की पूजा कर सकते हैं और अर्घ्य दे सकते हैं।

करवा चौथ पर शिवजी, पावर्तीजी, गणेश-कार्तिक की पूजा की जाती है और साथ ही करवा माता और चंद्र देवता की पूजा का विशेष महत्व है। सोलह श्रृंगार कर महिलाएं विधि-विधान से पूजा करती है।

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...