Castor Oil for Skin: खूबसूरत और चमकदार स्किन के लिए अधिकतर लोग नेचुरल रेमेडीज का सहारा लेते हैं। जो न केवल स्किन को बाहरी तौर पर बल्कि अंदर से भी हील करती हैं। ऐसी ही एक चीज है जिसे सदियों से स्किन और हेयर्स को आकर्षक बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, वो है कैस्टर ऑयल। कैस्टर ऑयल के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं, ये डाइजेशन, घाव भरने, मुहांसों को कम करने और बालों को मजबूती देने में मदद करता है। कई लोग हेल्दी स्किन के लिए कैस्टर ऑयल का सेवन करते हैं। माना कि कैस्टर ऑयल हेल्दी होता है लेकिन क्या इसका नियमित रूप से सेवन करना फायदेमंद हैं, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
Also read: रोज खाएंगे ये 5 फल तो 20 साल कम नजर आएगी उम्र, एंटी एजिंग गुणों से हैं भरपूर: Anti Aging Foods
क्या है कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल को अरंडी का तेल भी कहा जाता है। इसका उपयोग आयुर्वेदिक औषधियों और खाने की ड्रेसिंग के लिए किया जाता है। ये कैस्टर बीन्स से प्राप्त किया जाता है। इस तेल का उपयोग प्राचीन काल से बालों के विकास और स्किन को हेल्दी बनाने के लिए किया जा रहा है। कैस्टर ऑयल के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं लेकिन इस ऑयल का सही तरीके से प्रयोग करना आवश्यक है क्योंकि ये नकारात्मक प्रभाव पैदा कर सकता है।
कैस्टर ऑयल के फायदे
लैक्सटिव प्रभाव
कैस्टर ऑयल में प्रचुर मात्रा में लैक्सटिव होता है जो कब्ज से तुरंत राहत दिला सकता है। ये तेल आंतों की मांसपेशियों को प्रोत्साहित करके कब्ज को हटाने में मदद करता है।
मॉइस्चराइजिंग एजेंट
इस तेल का यदि नियमित रूप से प्रयोग किया जाए तो ये स्किन को नमी प्रदान कर सकता है। इसे विटामिन ई का बेहतर विकल्प माना जाता है। ये ड्राई स्किन पर जादूई रूप से काम करता है।
सूजन को कम करे
कैस्टर ऑयल सूजन को कम करने के लिए उपयोगी माना जाता है। इसका उपयोग अर्थराइटिस, मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से राहत दिला सकता है।
बाल बने हेल्दी
कैस्टर ऑयल का उपयोग बालों की समस्याओं को जड़ से समाप्त करने के लिए किया जाता है। ये बालों को मोटा और मजबूत बना सकता है। इसके अलावा ये बालों को टूटने से भी बचा सकता है।
स्किन के लिए वरदान
कैस्टर ऑयल को स्किन के लिए वरदान माना जाता है। ये ड्राई और बेजान स्किन को खूबसूरत और आकर्षक बना सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण स्किन प्रॉब्लम से बचाते हैं।
कैस्टर ऑयल के नुकसान

लैक्सटिव इफैक्ट
कैस्टर ऑयल का अक्सर प्राकृतिक औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है। इस तेल का सेवन करने से आंतों में जलन, डायरिया और दर्द की समस्या हो सकती है।
उल्टी व मितली
कैस्टर ऑयल का सेवन करने से मितली या उल्टी की समस्या हो सकती है। जो बहुत असुविधाजनक हो सकती है।
एलर्जी
कुछ लोगों को कैस्टर ऑयल का सेवन करने से एलर्जी हो सकती है। जब ऑयल स्किन के संपर्क में आता है तो स्किन में लालिमा, खुजली और सूजन की समस्या हो सकती है।
हार्मोनल चैंजेज
कैस्टर ऑयल का लंबे समय तक सेवन करने से हार्मोनल चैंजेज का सामना करना पड़ सकता है। ये पीरियड्स और हार्मोन लेवल पर प्रभाव डाल सकता है।
Also Read: नवरात्रि में खूबसूरत दिखने के लिए ट्राई करें ये कोरियन फेस पैक: Korean Navratri Face Pack
कैस्टर ऑयल पीना सही या गलत
क्या वाकई कैस्टर ऑयल पीने से स्किन में चमक आती है। हालांकि कैस्टर ऑयल में सभी अद्भुत गुण होते हैं लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं है कि हेल्दी स्किन के लिए इसका सेवन किया जा सकता है। इसके सेवन से कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है। हेल्दी स्किन और बालों के लिए इसका एक्सटरनल यूज अधिक फायदेमंद होता है।
