Overview:
यह भी सच्चाई है कि आपको असली निखार ब्यूटी प्रोडक्ट्स से नहीं बल्कि हेल्दी डाइट से ही मिल सकता है। इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप अपनी डेली डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें, जो आपके लिए एंटी एजिंग तत्वों का काम करे।
Anti Aging Foods: हमेशा जवां दिखना हर किसी की चाहत होती है। जब चेहरे पर चमक हो तो कॉन्फिडेंस भी खुद-ब-खुद बढ़ जाता है। लेकिन यह भी सच्चाई है कि आपको असली निखार ब्यूटी प्रोडक्ट्स से नहीं बल्कि हेल्दी डाइट से ही मिल सकता है। इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप अपनी डेली डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें, जो आपके लिए एंटी एजिंग तत्वों का काम करे। कुछ फल इसमें आपके बहुत काम आ सकते हैं। इनके नियमित सेवन से न सिर्फ स्किन की झुर्रियां खत्म होंगी, बल्कि फाइन लाइंस, दाग-धब्बे भी दूर होंगे, रंगत निखरेगी और त्वचा में कसावट भी आने लगेगी। इन फलों से आपको नेचुरल ग्लो मिलेगा, जो कोई ब्यूटी प्रोडक्ट आपको नहीं दे सकता है। तो आइए जानते हैं एंटी एजिंग गुणों से भरपूर इन फलों के बारे में।
Also read : दिनभर कुर्सी पर चिपक कर करते हैं काम तो इतने मिनट की एक्सरसाइज करना है आपके लिए जरूरी: Exercise Tips
1. संतरा

विटामिन सी, फाइबर और फोलिक एसिड से भरपूर रसीला संतरा आपकी स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इससे स्किन पर चमक आती है और आपका इम्यून सिस्टम भी दुरुस्त होता है। संतरे में एंटी एजिंग गुण होते हैं। इसमें केरेटोनॉइड्स नामक तत्व होता है, जो फाइन लाइंस को कम करने में मददगार होता है। यह आपकी स्किन को सन टैनिंग से भी बचाता है।
2. एवोकाडो
एवोकाडो एक बहुत ही पौष्टिक फल है, जो एंटी एजिंग गुणों से भरा होता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट, विटामिन ई और फाइबर होते हैं। ये सभी आपकी त्वचा की रंग को निखार देते हैं। विटामिन ई से स्किन को पोषण मिलता है और झुर्रियां कम होती हैं। नियमित रूप से एवोकाडो खाने से त्वचा की नमी बनी रहती है, जिससे बाहरी नुकसान से बचा जा सकता है।
3. अनार
अनार हमारी सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन सी के साथ ही पॉलीफेनोल्स और फाइबर होते हैं। विटामिन सी त्वचा में कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे झुर्रियां आने की प्रक्रिया धीमी होती है और निखार आता है। वहीं इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़कर स्किन को नुकसान से बचाते हैं। पॉलीफेनोल्स एलाजिक एसिड से भरपूर तेल है, जिससे त्वचा के बूढ़े होने की प्रक्रिया धीमी होती है।
4. पपीता
आपकी आंतों को सेहतमंद रखने वाला पपीता त्वचा के लिए भी किसी दवा से कम नहीं है। इसमें पपेन नामक एंजाइम होता है, जो त्वचा को नेचुरल तरीके से मॉइस्चराइज करता है। इससे पिगमेंटेशन की समस्या कम होती है। पपीते में भी विटामिन सी होता है, जो कोलाजेन को बूस्ट करता है। इसी के साथ इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे फाइन लाइन और रिंकल्स की समस्याएं खत्म होती हैं। नियमित रूप से पपीता खाने से आपकी रूखी-बेजान स्किन को पूरा हाइड्रेशन मिलेगा और खोई हुई चमक लौट आएगी।
5. बेरीज
बेरीज स्किन के लिए सुपरफूड से कम नहीं हैं। आप ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रेस्पबेरी, क्रैनबेरीज को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। ये सभी बेरीज विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स होती हैं। इनके सेवन से स्किन को फ्री रेडिकल्स से लड़ने की ताकत मिलती है, जिससे स्किन जवां नजर आती है। बेरीज त्वचा में हेल्दी सेल्स को बढ़ती हैं, जिससे डार्क स्पॉट, झाइयां, झुर्रियां, फाइन लाइंस की परेशानियां दूर होती हैं। इनसे स्किन में कसावट आती है और स्किन जवां नजर आती है।
