Sex
Women's Sex Drive Credit: Istock

Overview: कम उम्र में महिलाओं की सेक्स ड्राइव में हो रही है कमी, इन फूड से बूस्ट करें लिबिडो

कम उम्र में महिलाओं में लिबिडो की कमी हो सकती है। लिबिडो को संतुलित और पौष्टिक डाइट से बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

Food for Libido: सेक्स ड्राइव, जिसे लिबिडो के नाम से भी जाना जाता है, हर महिला के लिए अलग-अलग होता है। कुछ महिलाओं में स्वाभाविक रूप से हाई  लिबिडो होता है, जबकि दूसरों में यह सामान्य या कम हो सकता है। लिबिडो में उतार-चढ़ाव होता रहता है और यह हार्मोनल परिवर्तन, इंटरनल हेल्‍थ, डाइट और लाइफस्‍टाइल चेंज के कारण हो सकता है। पहले ये समस्‍या अधिक उम्र की महिलाओं में देखने को मिलती थी लेकिन अब इसका सामना कम उम्र की महिलाएं भी कर रही हैं। वैसे तो लिबिडो को बढ़ाने के लिए मेडि‍सन का सेवन किया जा सकता है लेकिन क्‍या आप जानते हैं कुछ फूड आइट्म्‍स भी इसे इम्‍प्रूव करने में मदद कर सकते हैं। यदि आप अपनी सेक्स ड्राइव को बढ़ाना चाहते हैं, तो इन फूड आइट्म्‍स और सप्‍लीमेंट को अपनी डाइट का हिस्‍सा बना सकते हैं।

महिलाओं में लिबिडो कम होने के कारण

Food for Libido
Due to decreased libido in women

कई कारक महिलाओं की लिबिडो को प्रभावित करते हैं, जिनमें तनाव, चिंता, डिप्रेशन, खराब डाइट, साथी के साथ अंतरंगता की कमी और थकान शामिल हैं। हार्ट डिजीज, मेटाबॉलिक सिंड्रोम या प्रजनन प्रणाली से संबंधित समस्याएं भी लिबिडो को प्रभावित करती हैं। इसके अलावा गर्भावस्था, प्रसव, स्तनपान और रजोनिवृत्ति के दौरान हार्मोनल उतार-चढ़ाव भी यौन इच्छा को प्रभावित करते हैं। जब टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन कम होता है, तो लिबिडो आमतौर पर कम हो जाती है। कम एस्ट्रोजन के कारण वेजाइना के टिशू पतले और कम लोचदार हो जाते हैं, जिससे नेचुरल सॉफ्टनेस कम हो जाती है। इससे वेजाइना में ड्रायनेस हो सकती है, जिसके कारण सेक्स के दौरान दर्द हो सकता है।

लो लिबिडो में न करें इन चीजों का सेवन

लिबिडो को बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों पर चर्चा करने से पहले, यह जानना जरूरी है कि कौन से फूड आइटम इसे कम करते हैं। प्रोसेस्ड मीट, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, उच्च चीनी सामग्री वाले खाद्य पदार्थ, अत्यधिक शराब या कैफीन, सोया उत्पाद और तले हुए भोजन ऊर्जा स्तर, मूड या हार्मोन संतुलन को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं।

महिलाओं की सेक्स ड्राइव को बढ़ाने वाले फूड आइटम

Don't consume these things in libido
Don’t consume these things in libido

सेब: सेब में क्वेर्सेटिन नामक फ्लेवोनॉइड होता है, जो ब्‍लड फलो को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह फल नेचुरल स्‍वीटनर प्रदान करता है, जो ऊर्जा स्तर और सहनशक्ति को बढ़ाता है। सेब में उच्च मात्रा में डाइटरी फाइबर भी होता है जो पाचन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

आयरन युक्‍त फूड: आयरन की कमी या आयरन डेफिशियेंसी एनीमिया कम लिबिडो का एक सामान्य कारण है। पालक, अंडे, रेड मीट, चिकन, मसूर, चने और कद्दू के बीज आयरन युक्त खाद्य पदार्थ हैं, जो लिबिडो को बेहतर बनाते हैं।

कोको: प्‍योर डार्क चॉकलेट, जो कोको बीन्स से बनती है, फ्लेवोनॉइड्स से भरपूर होती है। यह नाइट्रिक ऑक्साइड उत्पादन को बढ़ाती है, जो रक्त संचार और जननांगों में रक्त प्रवाह को बेहतर बनाती है।

तरबूज: ये टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाता है। यह रक्त वाहिकाओं को फैलाता है, जिससे यौन उत्तेजना के लिए रक्त प्रवाह बेहतर होता है।

जिंक युक्त खाद्य पदार्थ: जिंक युक्त खाद्य पदार्थ हार्मोन संतुलन, टेस्टोस्टेरोन उत्पादन और डोपामाइन को बढ़ाते हैं। रेड मीट, डार्क पोल्ट्री मीट, बादाम, काजू, कद्दू के बीज और मसूर जिंक के अच्छे स्रोत हैं।

विटामिन डी: विटामिन डी की कमी से लिबिडो कम हो सकती है। सैल्मन, हलिबट, मैकेरल, सार्डिन और कॉड लिवर ऑयल विटामिन डी के अच्छे स्रोत हैं।

लिबिडो बढ़ाने वाले सप्लीमेंट्स का सेवन

अश्वगंधा: तनाव और चिंता को कम करता है और हार्मोन संतुलन में मदद करता है।

एल-आर्जिनिन: नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर को बढ़ाता है, जिससे रक्त प्रवाह बेहतर होता है।

मेथी: टेस्टोस्टेरोन स्तर को बढ़ाकर लिबिडो में सुधार करती है।

माका रूट: हार्मोन संतुलन और ऊर्जा स्तर को बढ़ाता है।