Resilient People Qualities: रेसिलियंट का मतलब होता है आप बिना डरे किसी भी स्थिति का सामना कर सकें, या फिर मजबूती। हमने ऐसे बहुत से प्रसिद्ध लोगों के बारे में सुना होगा जो रेसिलियंट हैं जैसे मलाला यूसुफजई, महात्मा गांधी, नेल्सन मंडेला। इन लोगों ने अपने जीवन में काफी कुछ झेला है लेकिन एक खूबी इनकी यह है की इन्होंने कभी हार नहीं मानी और हर मुसीबत का सामना डट कर किया। यही खूबी इनको रेसिलियंट बनाती है।
यह किसी भी परिस्थिति के सामने अपने घुटने नहीं टेकते। ऐसे लोगों से हमें रेसिलियंस का गुण जरूर सीखना चाहिए ताकि हम भी अपने आप को एक मजबूत व्यक्ति बना सकें। आइए जान लेते हैं की रेसिलियंट लोगों में क्या खूबियां होती हैं।
बदलाव को स्वीकारते हैं
ऐसे लोग बदलाव से डरते नहीं है बल्कि उसको हंस कर स्वीकारते हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और हम सभी को जीवन में कभी न कभी बदलाव का सामना करना ही पड़ता है इसलिए हमें इससे डरना नहीं चाहिए बल्कि अपने आप को इसको स्वीकार करने के लिए तैयार करना चाहिए।
अपने आप को आभारी महसूस करें
आप को जो भी मिलता है उसके लिए भगवान का धन्यवाद करना चाहिए लेकिन अक्सर लोग जो नहीं मिले उसके लिए अपनी किस्मत को कोसते रहते हैं। हमारे पास ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं जिनके लिए कुछ लोग तरसते हैं, इसलिए हमें ऐसी चीजों के लिए ईश्वर का शुक्रगुजार होना चाहिए।
मानसिक रूप से मजबूत

आपको हमेशा मानसिक रूप से अपने आप को मजबूत करना चाहिए की कोई भी समस्या आपको तोड़ न सके। जिसका दिमाग मजबूत होता है वह हर स्थिति पर काबू पा लेता है और सब कुछ झेल जाता है। इसलिए अपने आप को मानसिक रूप से मजबूत करने की कोशिश करें।
मदद मांगने से न हिचके
अक्सर कुछ लोग अपने आप को मजबूत दिखाने के चक्कर में वहां भी मदद नहीं मांग पाते हैं जहां उनको जरूरत होती है। लेकिन ऐसा न करें। जरूरत पड़ने पर मदद जरूर मांगें।

