Thyroid and pregnancy
Thyroid Credit: Istock

Thyroid and Sex Drive: उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं को कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलावों के साथ जूझना पड़ता है। ऐसी ही एक समस्‍या है थायराइड की। सुनने में तो ये बेहद सामान्‍य सी समस्‍या लगती है लेकिन क्‍या आप जानते हैं इसका प्रभाव आपके रिलेशनशिप पर भी पड़ सकता है। थायराइड के चलते हमेशा थका हुआ महसूस करना, वजन बढ़ना, मूड स्‍वींग्‍स, हार्मोनल इमबैलेंस और सेक्‍स ड्राइव में कमी जैसे लक्षण महसूस होना सामान्‍य बात है। थायराइड की समस्‍या आपके सेक्‍सुअल प्‍लेजर पर भी गहरा प्रभाव डाल सकती है। हाइपोथायरायडिज्‍म या हाइपरथायरायडिज्‍म से पीडि़त महिलाओं को सेक्‍स के दौरान उत्‍तेजना में कमी, कम सेक्‍स ड्राइव और दर्द का अनुभव हो सकता है। थायराइडड महिलाओं के सेक्‍स ड्राइव को कैसे प्रभावित करता है और इसे कैसे मैनेज किया जा सकता है चलिए जानते हैं इसके बारे में।

थायराइड कैसे करती है सेक्‍सुअल फंक्‍शन को प्रभावित

सेक्‍सुअल लाइफ को करें मैनेज
How does thyroid affect sexual function

थायराइड किसी भी उम्र की महिला और पुरुष को हो सकता है। इसका सीधा संबंध शरीर में होने वाले हार्मोन के बदलाव पर पड़ता है। थायराइड से शरीर में थायराक्सिन हार्मोन बनता है जिससे शरीर में ऊर्जा, प्रोटीन और सेक्‍स हार्मोन की कमी हो सकती है। ये आपके मेटाबॉलिज्‍म को भी प्रभावित कर सकता है। थायराइड से जूझ रहे लोगों को सेक्‍सुअल डिस्‍फंक्‍शन और कम सेक्‍स ड्राइव की समस्‍या का भी सामना करना पड़ता है।

Also Read: Love Sex-अक्सर महिलाओं को सेक्स के बाद होती है जलन की समस्या, जानिए क्या हो सकते हैं कारण

थायराइड से संबंधित सेक्‍स समस्‍याएं

–    थायराइड के मरीजों विशेषकर महिलाओं की सेक्‍स के प्रति रुचि न के बराबर हो सकती है।

–    सेक्‍सुअल डिस्‍फंक्‍शन की वजह से पुरुषों का भी सेक्‍स के प्रति लगाव कम हो सकता है।

–    पुरुष समय से पहले इजेकुलेशन का अनुभव कर सकते हैं।

–    सेक्‍स के दौरान महिलाएं वेजाइना में सूखापन और दर्द महसूस कर सकती हैं।

–    महिलाएं इस दौरान ऑर्गेजिम की समस्‍या महसूस कर सकती हैं।

–    कई स्थितियों में महिलाओं का पार्टनर के प्रति लगाव भी कम हो सकता है।

Also Read: पति पत्नी अपने रिश्ते को मजबूत इस तरह बनाएं: Make Husband-Wife Relationship Strong  

थायराइड और सेक्‍सुअल लाइफ को कैसे करें मैनेज

सेक्‍सुअल लाइफ को करें मैनेज
How to manage thyroid and sexual life

लाइफस्‍टाइल में बदलाव: थायराइड होने पर महिलाएं थका हुआ महसूस करती हैं। जिस वजह से उनकी फिजिकल एक्टिविटी न के बराबर हो जाती है। थायराइड को कंट्रोल करने के लिए आपको आपनी लाइफस्‍टाइल में बदलाव करना होगा। समय पर खाना, सोना और एक्‍सरसाइज करना आपके रुटीन का हिस्‍सा होना चाहिए। ऐसा करने से धीरे-धीरे कामेच्‍छा और यौन कार्य में सुधार हो सकता है।

एक साथ करें एक्टिविटी: अंडरएक्टिव थायराइड होने से हार्ट संबंधित समस्‍याएं विकसित होने की संभावना भी बढ़ जाती है। नियमित रूप से किसी न किसी एक्टिविटी में शामिल होना कई समस्‍याओं पर लगाम लगाने में मदद कर सकता है। जरूरी है कि आप अपने पार्टनर के साथ खाने के बाद वॉक, स्‍वीमिंग, बैडमिंटन और टेनिस जैसी एक्टिविटी नियमित रूप से करें। ये एक्टिविटी आपको ऊर्जावान महसूस करा सकती हैं।

इंटिमेशन के नए तरीके: थायराइड से आपका सेक्‍सुअल रिलेशनशिप प्रभावित हो सकता है। थायराइड से थकान होती है जिससे सेक्‍स ड्राइव और कामेच्‍छा कम हो सकती है। ऐसे में आपको इंटिमेसी के नए तरीके खोजने की आवश्‍यकता है। आप सेक्‍स ड्राइव को बढ़ाने के लिए साथ में फिल्‍में देखें, एक-दूसरे की मसाज करें या सेक्‍सुअल टॉक जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं।