हसबैंड
Husband Talk To Other Women

When Your Husband Talks To Other Women- पति-पत्‍नी के बीच चाहे कितना भी लड़ाई-झगड़ा क्‍यों न हो लेकिन वे अपने रिश्‍ते के बीच किसी तीसरे को आने की अनुमति नहीं देते। जब आपका पति किसी दूसरी महिला से बात कर रहा हो तो पति पर शक और अविश्‍वास होना स्‍वभाविक है। लेकिन ऐसे समय में यदि धैर्य से काम लिया जाए तो पति के मन की बात समझने और डिसीजन लेने में आसानी हो सकती है। आपके पति के जीवन में किसी अन्‍य महिला की उपस्थिति आपके विवाह पर अस्‍थायी प्रभाव डाल सकती है। लेकिन आपको इस बात की तसल्‍ली होनी चाहिए कि आपके पति आपकी पीठ के पीछे चुपके से बात नहीं कर रहे हैं। हो सकता है कि उनके बीच केवल दोस्‍ती या कॉलीग का संबंध हो। किसी भी तरह के डिसीजन लेने से पहले बात और रिश्‍ते के बारे में जानकारी हासिल कर लेना समझदारी होगी।  

पति के न‍जरिए से देखें

Husband's point of view
Husband’s point of view

जब आपका पति किसी अन्‍य महिला से बात करे या आपको उसके बारे में बताए, तो आपको उनके नजरिए को समझने का प्रयास करना चाहिए। संभावना है कि जिस दूसरी महिला से आपका पति बात कर रहा है,वह खुद से बात करने आई हो। पहल उसने की हो। पति पर शक करने से पहले उनके नजरिए पर गौर करना जरूरी है। हो सकता है कि वे महिला अपने पति की मात्र अच्‍छी दोस्‍त हो।

बात करना जरूरी

यदि आपको ये बात अजीब लगती है या खटकती है तो आप अपने पति से इस बारे में बात करें। अपने पति से अपनी भावनाओं को व्‍यक्‍त करें। उन्‍हें बताएं कि उनका दूसरी किसी महिला से बात करना आपको असहज महसूस कराता है। सुनिश्चित करें कि अपने पति को जैलेसी के पीछे का कारण समझाएं। बात करने से आपको आपके पति और महिला के संबंध के बारे में जानकारी भी हासिल हो सकती है।

यह भी देखे-रिसर्च का दावा सेल्फी लेने से खुशी बढ़ती नहीं घटती है, महिलाओं पर पड़ रहा है इसका उल्टा असर: Selfie Side Effects

उनकी बात भी सुनें

किसी भी डिसीजन पर पहुंचने से पहले अपने पति की बात सुनें। कम से कम ये पता लगाने की कोशिश करें कि किस चीज ने उसे एक अन्‍य महिला में ध्‍यान और बात करने के लिए प्रेरित किया। पूरी कोशिश करें कि अपना आपा न खोएं या बहस में न पड़ें। अपने पति की बात सुनें। बेहतर होगा कि समस्‍या को और अधिक जटिल न बनाएं।

आरोपों को न बढ़ाएं

Don't press charges
Don’t press charges

इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए,ये जरूरी है कि आप आरोपों को और न बढ़ाएं। आपको इस मामले को संवेदनशील तरीके से सुलझाना होगा। अपने पति पर धोखाधड़ी के आरोप लगाना शुरू न करें। सिर्फ अन्‍य महिला से बात करने से आपका पति पराया नहीं हो जाता। दोनों के बीच क्‍या बातें होती हैं ये जानने का प्रयास करें।

स्थिति की तह तक जाएं

यदि आपका पति किसी अन्‍य महिला से बात कर रहा है, तो आपको इस स्थिति की तह तक जाना चाहिए। आपको ये जानने का प्रयास करना चाहिए कि वे अन्‍य महिला कौन है, वे आपके पति के संपर्क में कैसे आई और उनसे क्‍या चाहती है। इसके अलावा दोनों के बीच कैसा रिश्‍ता है। ऐसा करने से आपकी चिंता और तनाव को कम करने में मदद मिलेगी।