Sign of Love: प्यार की कोई निश्िचत भाषा नहीं होती। कोई आंखों से अपने प्यार का इजहार करता है तो कोई लिख कर अपने दिल का हाल बयां करता है। प्यार करना तो आसान है लेकिन कई बार उसे जताना मुश्िकल हो जाता है। खासकर ऐसे पार्टनर के लिए जो अपनी भावनाओं को केवल अपने तक ही सीमित रखना पसंद करते हैं। हर किसी की अपनी एक प्यार की भाषा होती है जिसे समझकर एक स्वस्थ्य रिश्ते की शुरुआत की जा सकती है। इसके लिए आपको अपने जीवनसाथी के व्यवहार, संकेत और भाषा का अध्ययन करने की आवश्यकता है। प्यार की भाषा द्वारा आप अपने पार्टनर को कैसे खुश कर सकते हैं चलिए जानते हैं इसके बारे में।
क्या है प्यार की भाषा
हर व्यक्ति की प्यार की भाषा अलग और खास होती है। आप अपने जीवनसाथी से किस भाषा में बात करते हैं, वह आपके प्यार को कैसे समझता है, ये सब प्यार की भाषा का ही हिस्सा है। प्यार की भाषा को समझना
बेहद आसान है। इसमें पार्टनर का व्यवहार, भाषा, इशारा और प्यार जताने का तरीका शामिल होता है। कोई स्पर्श करके अपने प्यार का इजहार करता है तो किसी को महंगे गिफ्ट देने का शौक होता है। आपका पार्टनर
आपको कैसे खुश करता है ये उसके सामान्य व्यवहार पर निर्भर करता है।
प्यार की भाषा को इन संकेतों से समझना है आसान
प्यार की भाषा को समझने के लिए जीवनसाथी के संकेतों और व्यवहार को समझना जरूरी है।
शब्दों की बोली
इसमें जीवनसाथी के प्रति ह्रश्वयार और प्रशंसा जैसी भावनाएं शामिल होती हैं। अपने साथी की तारीफ करना, आई लव-यू कहना या सिर्फ आई मिस यू जैसे शब्द ही खुशी दे सकते हैं। ये सबसे आसान प्यार की भाषा
में से एक है, जिसमें आपको अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का मौका मिलता है।
तोहफे देना

जो लोग अपनी भावनाओं को बोलकर व्यक्त नहीं कर पाते वह तोहफा देकर अपन प्यार का इजहार करना पसंद करते हैं। इसमें जरूरी नहीं कि वह आपको हमेशा महंगे तोहफे ही दें। वह एक गुलाब का फूल
देकर भी आपको और खुद को खुश करने का प्रयास कर सकता है।
मदद करना
ये प्यार की ऐसी भाषा है जिसमें दोनों एक-दूसरे के बिना कुछ बोले मदद करते हैं। ये मदद किचन के कामों में, ऑफिस वर्क में या फिर बच्चों की परवरिश आदि में हो सकती है। यदि जीवनसाथी आपसे प्यार
करता है तो वह आपका हाथ बटाने की पूरी कोशिश करेगा।
शारीरिक स्पर्श
ये प्यार की सबसे आसान और खूबसूरत भाषा है जिसमें फिजिकल टच यानी शारीरिक स्पर्श महत्वपूर्ण होता है। कंधे पर हाथ रखना, बालों और गालों को छूना, हाथ पकड़ना और गले लगना जैसे संकेत प्यार
का प्रतीक माने जाते हैं। कुछ लोग शारीरिक स्पर्श द्वारा अपना प्यार जाहिर करना पसंद करते हैं।
समय देना
जीवनसाथी की ये क्वालिटी हर किसी को पसंद आती है। इस प्यार की भाषा में जीवनसाथी अपने प्रियजन के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करता है। व आपके साथ समय बिताने के लिए हर वक्त आपके आसपास घूमते रहेंगे। आपको अटेंशन देंगे और आपकी तारीफ भी कर सकते हैं।
कैसे पहचानें पार्टनर की लव-लैंग्वेज
अपने रिश्ते को मजबूत और गुणवत्ता प्रदान करने के लिए जरूरी है कि पार्टनस एक-दूसरे की प्यार की भाषा को समझें।
इसे समझने के लिए इन पैटर्न को समझना आवश्यक है।
1. सबसे पहले अपने रिश्ते के पैटर्न पर ध्यान दें। आपको अपने जीवनसाथी की कौन-सी बात जो सबसे अच्छी लगती है। उनके प्यार जताने का क्या तरीका है। इस प्रकार अध्ययन करने से आपको प्यार की भाषा पहचानने में मदद मिलेगी।
2. अपने पार्टनर के कार्यों और प्रतिक्रियाओं का निरीक्षण करें। क्या वह हमेशा तोहफे देकर अपना प्यार जाहिर करता है या उस आपके साथ समय बिताना पसंद है। इससे उनकी लव-लैंग्वेज का पता लगाने में मदद
मिल सकती है।
3. आपके पार्टनर की खूबियों के बारे में अपने दोस्तों और परिवारजनों से पूछें। कई बार आप वह चीजें ऑब्जर्ब नहीं कर पाते जो दूसरे कर सकते हैं।
4. अपने पार्टनर के व्यवहार, बात करने के अंदाज और रहन-सहन से भी उसकी प्यार की भाषा का पता लगाया जा सकता है।
प्यार की भाषा के अनुसार जीवनसाथी को कैसे करें खुश
दें प्यारभरा तोहफा
तोहफा हर किसी की कमजोरी होता है। फिर चाहे वह जन्मदिन का हो या फिर वैलेंटाइन डे का। कुछ लोगों को तोहफे देने और लेने का शौक होता है। ये उनकी लव-लैंग्वेज का ही हिस्सा होता है। तोहफे देना, प्यार, सम्मान और सराहना का अहसास कराता है। यदि आपका पार्टनर आपको हर बात पर तोहफे देता है तो ये
उसके प्यार जताने का तरीका है। उन्हें खुश करने के लिए छोटे-छोटे तोहफे भी कारगर साबित हो सकते हैं। आप उन्हें गुलाब का फूल, चॉकलेट और जरूरत का सामान तोहफे में देकर अपना प्यार जाहिर कर
सकते हैं।
बोलकर करें खुश
जो लोग अपनी बात और भावनाओं को शब्दों के माध्यम से बयां करते हैं तो उन्हें आप लव नोट्स दे सकते हैं। ये संचार का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला तरीका है। यदि आपका पार्टनर अपने दिल की बात आपसे बोलकर जाहिर करता है तो आप उसके लिए लव नोट्स बना सकते हैं। जिसमें उसकी तारीफ करें, उसका आभार व्यक्त करें और बताएं कि आपके लिए व कितना मायने रखता है। यकीन मानिए
आपका लव नोट देखकर वह बेहद खुश हो जाएगा।
शारीरिक स्पर्श लव लैंग्वेज का हिस्सा
सिर्फ शारीरिक संबंध बनाने से ही प्यार जाहिर नहीं किया जाता। सही तरीके और प्यार से छूना भी लव-लैंग्वेज का ही हिस्सा माना जाता है। यदि आपके पति को हाथ पकड़ना, छूना और आपके पास बैठना पसंद है तो उन्हें खुश करने के लिए आप भी उनके साथ शारीरिक स्पर्श का आनंद ले सकते हैं।
दें एक-दूसरे को समय

यदि आपके पार्टनर को आपके साथ समय बिताना पसंद है तो आप उनके लिए योजनाएं बना सकते हैं। एक साथ समय बिताने के लिए आप डेट पर जा सकते हैं, किचन में साथ काम कर सकते हैं, वॉक या
एक्सरसाइज कर सकते हैं। इस दौरान ध्यान भटकाने वाली चीजें जैसे- मोबाइल, लैपटॉप और टैब को दूर रखने का प्रयास करें।
