Keep yourself Happy
Keep yourself Happy

जेनेरेशन जेड के खुश रहने के 10 तरीके

जेनेरेशन जेड के जैसा खुश रहना इतना भी मुश्किल काम नहीं है, आप भी जेनेरेशन-जेड की तरह खुद को खुश रख सकती हैं। आइए जानते हैं खुद को खुश रखने के जेनेरेशन-जेड के 10 तरीके।

Keep yourself Happy: कभी न कभी आपकी मुलाकात भी किसी जेनेरेशन जेड वाले युवा से जरूर हुई होगी। उन्हें देखकर आपके दिमाग में यह बात ही आती होगी कि वे कैसे अपने जीवन में इतने खुश हैं और वे कैसे हर काम में सफलता हासिल कर लेते हैं। दरअसल उनके जैसा खुश रहना इतना भी मुश्किल काम नहीं है, आप भी जेनेरेशन-जेड की तरह खुद को खुश रख सकती हैं। आइए जानते हैं खुद को खुश रखने के जेनेरेशन-जेड के 10 तरीके।

Learn to be your own happiness
Learn to be your own happiness

जेनेरेशन-जेड की सबसे खास बात यह है कि वे अपनी खुशी के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रखते हैं, बल्कि वे अपनी खुशी की वजह खुद बनते हैं। वे अच्छे से जानते हैं कि उन्हें खुशी कैसे मिलती है, इसलिए आप भी वैसी चीजें करने की कोशिश करें, जिसमें आपको खुशी मिलती है।

जेनेरेशन-जेड को अक्सर आपने देखा होगा कि वे टेंशन फ्री होकर घूमते हैं, उन्हें कल की चिंता बिलकुल भी नहीं होती हैं, लेकिन आप हैं कि कल की चिंता करके अपना आज भी खराब करती हैं और इसी वजह से खुश नहीं रह पाती हैं। इसलिए कल की टेंशन लेने के बजाए आज में ही जीना सीखें।

Learn to love yourself
Learn to love yourself

खुद को खुश रखने के लिए खुद से प्यार करना बहुत जरूरी है। जब तक आप खुद से प्यार करना नहीं सीखेंगी तब तक आप कभी भी खुद को खुश नहीं रख पाएंगी, इसलिए हर दिन कुछ न कुछ ऐसा कुछ जरूर करें, जिससे आपको खुशी मिलती है।

अकसर हम अपनी अच्छी चीज़ों की सराहना कभी भी नहीं करते हैं, लेकिन आप अपनी चीजों की सराहना जरूर करें। जब आप अपनी चीजों की सराहना करने लगेंगी तो आप खुद देखेंगी कि आपको ऐसा करने से कितनी खुशी मिलती है।

Going on trips from time to time
Going on trips from time to time

जेनेरेशन-जेड के अन्दर हमेशा जोश इसलिए भी बना रहता है क्योंकि वे समय-समय पर ट्रिप पर घूमने के लिए जाते रहते हैं, जिससे उनमें एक जोश बना रहता है। आप भी उनकी ही तरह समय निकाल कर घूमने के लिए जरूर जाएँ।

फैशनेबल बन के रहने से आपके अन्दर आत्मविश्वास बढ़ता है और आप खुद से प्यार करना सीखते हैं, इसलिए खुद को फैशनेबल बनाने में बिलकुल भी देर ना करें।

Putting your point across with confidence
Putting your point across with confidence

आपने हमेशा देखा होगा कि जेनेरेशन-जेड जब भी अपनी बातों को दूसरों के सामने प्रस्तुत करते हैं तो अपनी बात मनवा कर ही रहते हैं। आपको भी उनसे ये अच्छी आदत सीखना चाहिए और अपने अन्दर आत्मविश्वास लाना चाहिए।

Having the passion to earn money
Having the passion to earn money

जेनेरेशन जेड हमेशा ही ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने की इच्छा रखते हैं। आप भी उनसे यह गुण जरूर सीखें।

जेनेरेशन-जेड की सबसे अच्छी बात यह है कि वे हमेशा कुछ न कुछ नया सीखते रहते हैं और खुद को आगे बढ़ाते रहते हैं। आप भी उनकी ही तरह कुछ नया सीखने की कोशिश जरूर करें, ताकि आप भी जीवन में कुछ अच्छा कर सकें।

जेनेरेशन जेड की सबसे अच्छी बात यह है कि वे कभी भी खुद को किसी से भी कमजोर नहीं समझते हैं, उनके अन्दर हमेशा यह विश्वास बना रहता है कि वे सबसे अच्छे हैं और हर काम अच्छे से कर सकते हैं। आपको भी अपने अन्दर इसी सोच को विकसित करना है और कभी भी खुद को कमजोर नहीं समझना है।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...