Crime Thriller Series on Amazon Prime: वेब सीरीज देखने के यदि आप शौकीन है तो अमेजॉन प्राइम वीडियो पर नई वेब सीरीज आई है। और यदि आपको क्राइम या थ्रिलर सीरीज(Thriller Series) देखने का मन है तो आप इन सीरीज को प्राइम पर देख सकते है। इनको आप अपने खाली समय में देखते हुए इंजॉय कर सकते है। आईए जानिए इन 8 क्राइम और थ्रिलर सीरीज के बारे में जो अमेजॉन प्राइम वीडियो(Amazon Prime Video) पर उपलब्ध है।
विषयसूची
8.हंटर(2023)
इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर के इर्द गिर्द कहानी घूमती है जिसमें एक महिला के कत्ल के आरोप में उसे फंसा दिया जाता है। ऐसे में वह इस केस से बरी होने की कोशिश करता है। और केस को सुलझाने की कोशिश में लगा दिखता है। इसके लिए उसकी मदद एक जूनियर अधिकारी करता है।
निर्देशक –आलोक बत्रा
अभिनीत –सुनील शेट्टी, ईशा देओल, बरखा बिष्ट, राहुल देव, करणवीर शर्मा, टीना सिंह
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
7.एक बदनाम आश्रम(2025)
इसमे एक ऐसे आश्रम के बारे में बताया गया है जिसमें ड्रग्स,राजनीति और औरतों के शोषण को दिखाया गया है। साथ ही बाबा एक बारे में दिखाया गया है जो औरत को नशा देकर उसका शोषण करता है। इस आश्रम में बाबा और उसके घिनौने कामों को दिखाया गया है।
निर्देशक –प्रकाश झा
अभिनीत –बॉबी देओल
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
6.लूट कांड(2025)
इस सीरीज में भाई बहन को उपर कहानी दिखाई गई है कि पैसों के लिए वह बैंक की लूट की योजना बनाते है। लेकिन उनकी योजना एक पुराने हथियार घोटाले से जुड़ जाती है।
निर्देशक –रुचिर अरुण
अभिनीत –तान्या मानिकतला , साहिल मेहता
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
5.रक्तांचल(2022)
एक युवक की कहानी दिखाई गई है जो आईएएस बनने के सपने देखता है लेकिन उसके पिता की हत्या गैंगस्टर कर देता है। जिससे वह अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए सबकुछ छोड़कर क्राइम की दुनिया में चला जाता है।
निर्देशक –रीतम श्रीवास्तव
अभिनीत –क्रांति प्रकाश झा, निकितिन धीर, आशीष विद्यार्थी और माही गिल
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
4.चिड़िया उड़(2025)
इस वेब सीरीज में एक ऐसी लडकी के आस पास कहानी घूमती है जो राजस्थान के एक गांव से मुंबई कुछ बेहतर जीवन की तलाश में आती है लेकिन वहां वह वेश्यावृति की दुनिया में फंस जाती है। अपनी आजादी के संर्घ के लिए वह लड़ाई लड़ती है।
निर्देशक –रवि जाधव
अभिनीत –मीना
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
3.किल दिल द हार्ट ब्रेक क्लब(2025)
दो दोस्तों की कहानी पर आधारित यह सीरीज है जिसमें वह एक खतरनाक दुनिया में आकर फंस जाते है। जहां उनके प्यार और बेहद दर्दनाक चीजों को दिखाया गया है।
निर्देशक –ग्लेन बैरेटो और अंकुश मोहला
अभिनीत –प्रीतम कमान और अनुष्का सेन
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
2.धारावी बैंक(2022)
इस वेब सीरीज को धारावी पर आधारित दिखाया गया है। जिसमें धारावी एक शक्तिशाली व्यक्ति को दिखाया गया है जो बेहद ताकतवर है और जिसके आगे पीछे राजनेता तक घूमते है। इसके इर्द गिर्द ही पूरी कहानी घूमती है।
निर्देशक –समित कक्कड़
अभिनीत –सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, सोनाली कुलकर्णी और समीक्षा भटनागर
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
1.रक्षक इंडियाज ब्रेव्स(2024)
यह कहानी 2004 में जम्मू रेलवे स्टेशन पर हुए आतंकी हमले के दौरान त्रिवेणी की बहादुरी को दिखाती है। इसमे दिखाया गया है कि उन्होंने 300 लोगों की जान बचाई थी और ऐसे में खुद का बलिदान कर दिया था। देशभक्ति पर आधारित ये कहानी दिखाई गई है।
निर्देशक –अजय भुयान
अभिनीत –बरुण सोबती नायब
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
| रिलीज़ डेट | टाइटल | प्लेटफार्म | जेनर |
| 22 मार्च 2023 | हंटर(2023) | प्राइम | क्राइम |
| 27 फरवरी, 2025 | एक बदनाम आश्रम(2025) | प्राइम | क्राइम |
| 20 मार्च 2025 | लूट कांड(2025) | प्राइम | क्राइम |
| 11 फरवरी 2022 | रक्तांचल(2022) | प्राइम | क्राइम |
| 15 जनवरी 2025 | चिड़िया उड़(2025) | प्राइम | क्राइम |
| 28 मार्च 2025 | किल दिल द हार्ट ब्रेक क्लब(2025) | प्राइम | क्राइम |
| 19 नवंबर 2022 | धारावी बैंक(2022) | प्राइम | क्राइम |
| 22 फरवरी 2024 | रक्षक इंडियाज ब्रेव्स(2024) | प्राइम | क्राइम |
FAQ | क्या आप जानते हैं
हंटर वेब सीरीज किस ओट पर है?
सीरीज़ में सुनील शेट्टी, ईशा देओल, बरखा बिष्ट, करणवीर शर्मा और राहुल देव हैं। यह अमेज़न मिनी टीवी पर स्ट्रीमिंग हो रही है।
सीरीज़ का दूसरा सीज़न 11 नवंबर 2020 को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज़ किया गया था, और तीसरा सीज़न क्रमशः जून 2022 में रिलीज़ किया जाएगा। सीरीज़ को 2023 में चौथे सीज़न के लिए नवीनीकृत किया गया है।
आश्रम किसकी बायोपिक है?
हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘आश्रम’ ओटीटी प्लेटफार्म पर खूब हंगामा मचा रही है. इस सीरीज में बॉबी देओल (Bobby Deol) ने ‘बाबा निराला’ की भूमिका निभाई है. प्रकाश झा (Prakash Jha) के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज की कहानी गुरमीत राम रहीम, आसाराम के साथ-साथ कई बाबाओं की जिंदगी से मिलती-जुलती बताई जा रही है.
जबकि श्रृंखला ने दावा किया कि श्रृंखला के सभी पात्र और घटनाएँ काल्पनिक थीं, घटनाएँ और संगठित अपराध की साजिश इन दो माफियाओं, विशेष रूप से मुख्तार अंसारी के वास्तविक जीवन से प्रेरित थी। वह 80 के दशक के दौरान उस क्षेत्र में उभरता हुआ अपराध माफिया था।
चिड़िया उड़ सीजन 1 एपिसोड 1 का एक्शन ऑनलाइन देखना न भूलें। इसे Amazon TV पर मुफ़्त में ऑनलाइन स्ट्रीम करें और अपने पसंदीदा कलाकारों को स्क्रीन पर देखने के लिए तैयार हो जाएँ।
सच्ची घटनाओं से प्रेरित , रक्षक – इंडियाज ब्रेव्स भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट त्रिवेणी सिंह की कहानी है, जो अपने परिवार के प्रति समर्पित है, लेकिन अपने आस-पास के लोगों को खतरों से बचाने का उसका जुनून कहीं ज़्यादा महान और महान है। जो एक आतंकवादी हमले के खतरे के रूप में शुरू होता है, वह जल्द ही एक बहुत बड़ी ख़तरनाक चीज़ में बदल जाता है।
प्राइम वीडियो : रक्षक इंडियाज़ ब्रेव्स – सीज़न 1.








