जानिए क्या है पोस्ट ब्रेकअप ग्लो: Post Breakup Glow
Post Breakup Glow

Post Breakup Glow: ब्रेकअप हमेशा दुखदायी और बहुत दर्द देने वाला होता है, फिर चाहे वह कुछ महीनों वाले प्यार का दर्द हो या फिर सालों बाद शादी के बाद होने वाली टूटन से उपजा दुख। ब्रेकअप के बाद अपनी नई जिंदगी को नए सिरे से बनाना, वह भी बिना किसी पार्टनर के, बेहद कष्ट भरा हो सकता है। लेकिन यह बात शायद ही लोग जानते होंगे कि ब्रेकअप के बाद खुद को जोड़ने की क्षमता या कम से कम कोशिश बहुत अलग और मेहनत भरा काम है। यह एक एक्स्ट्रा ऑर्डनरी काम है, जिसे करने की हिम्मत ही अपने आपमें बहुत कुछ कह जाती है। फिर चाहे अपने करियर में लग जाना, नए शौक एक्सप्लोर करना या अपनी सहेलियों के साथ ढेर सारा समय बिताना, किताबें पढ़ना, ये सब अलग और खुद को सुकून देने के लिए जरूरी है। यहीं यह शब्द ईजाद होता है, जिसे आज कल के दिनों में ‘पोस्ट ब्रेकअप ग्लो’ कहा जाता है। 

Post Breakup Glow: क्या है पोस्ट ब्रेकअप ग्लो?

दर्द भरे ब्रेकअप के बाद यदि आप कुछ भी अच्छा काम करते हैं, तो उससे एक अलग तरह की खुशी मिलती है। इस खुशी में आपके एक्स का कोई काम नहीं होता है। इस समय इतना सकारात्मक महसूस होता है कि आप बहुत शक्तिशाली महसूस करते हैं। भले ही यह पल एक्स से अलग होने के कुछ हफ्तों, महीनों या सालों के बाद आए। यह वह पल है, जब आपको महसूस होता है कि चीजें ठीक हो रही हैं। इसके बाद चीजें सिर्फ बेहतर होती जाती हैं, आपका मूड, आपके काम करने का तरीका और आपकी सोच, ये सब बेहतर होता जाता है। 

इस सकारात्मक बदलाव को ‘पोस्ट ट्रॉमैटिक ग्रोथ’ भी कहा जाता है। यानी कि मानसिक टऔर पर बुरे से अच्छे में बदलते जाना। एक ब्रेकअप के बाद ऐसे स्तर तक पहुंचना, जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। आप नई चीजें करते हैं, उन नई चीजों को करने से आपको खुशी मिलती है, आप खुद पर काम करते हैं और खुद को एक नए सिरे से तैयार करते हैं। 

कैसे मिलता है पोस्ट ब्रेकअप ग्लो?

पोस्ट ब्रेकअप ग्लो अपने आप नहीं मिलता है, इसके लिए आपको लगातार कोशिश करनी पड़ती है। इसके लिए सबसे पहले तो अपनी जिंदगी से उस व्यक्ति को बहार निकाल कीजिए, जिसके साथ आपका ब्रेकअप हुआ है। यदि आपचाहें तो दोस्त बने रह सकते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार उनको स्टॉक करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इस तरह से आप ही खुद को लगातार टॉर्चर करते रहते हैं। इसका अगला कदम लिखना है। जी हां, आपने सही पढ़ा लिखकर दिल के कई बुरे पहलुओं को बाहर किया जा सकता है और यह मेरा व्यक्तिगत अनुभव है। अपनी डायरी में वह सब लिखिए, जो आप उसमें पसंद नहीं करती हैं। इसके बाद अपने होने वाले पार्टनर में वह सब लिखिए, जो आप चाहती हैं। अब आप उस व्यक्तित्व के बारे में सोचिए, जैसी आप बनना चाहती हैं और उस पर काम शुरू कर दीजिए। उस ट्रेक पर जाइए, जिस पर आप हमेशा से जाना चाहती थीं। खुद की ड्रेसिंग पर ध्यान दीजिए, अपनी स्किन की देखभाल कीजिए। अपने दोस्तों से मिलिये, अपने परिवार को समय दीजिए। यही नहीं, नए लोगों से मिलना भी जारी रखिए। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...