कुछ तुम बोलो, कुछ हम बोलें, जान लीजिए गॉसिप के जबरदस्त फायदे

एक दूसरे के साथ गॉसिप करते हुए आप काफी कुछ सीख जाते हैं।

Benefits of Gossiping: इस तेज़ रफ़्तार दौड़ती व्यस्त जिंदगी में ज़रा सा समय मिलते ही हम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पहुंच जाते हैं। सोशल मीडिया के युग में गॉसिप एक सामान्य बात बन चुकी है। लेकिन आज हम जिस गॉसिप की बात कर रहें हैं वो सोशल मीडिया वाली गॉसिप नहीं बल्कि, अपने दोस्तों सहेलियों करीबियों के साथ बैठकर की जाने वाली गॉसिप हैं। ऐसी गॉसिप में लोग अक्सर इधर उधर की बातें करते हैं, अपने सुख दुःख बांटते हैं, एक-दूसरे के बारे में में भी बातें करते हैं, किसी की अच्छाईयों और बुराईयों पर चर्चा करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि टाइम पास समझी जाने वाली ये गॉसिप आपके जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव ले कर आ सकती है। अक्सर गॉसिप को नकारात्मक रूप से ही देखा जाता है,

लेकिन अगर आप गॉसिप में छुपे हुए सुकून के बारे में सोचेंगे तब आप जान पाएंगे इसके कितने फायदे हैं।

Benefits of Gossiping
Share your problems with your loved ones

गॉसिप का सीधा सा अर्थ है इधर-उधर की बातें करना, कुछ अपनी कहना ,कुछ सामने वाले की सुन लेना। सकारात्मक पहलुओं पर गॉसिप करने से आपका तनाव कम होने लगता है। जब आप किसी से अपनी परेशानियों और तकलीफों को साझा करते हैं तो आपके मन में चल रही उथल-पुथल काफी हद तक शांत हो जाती है।

गॉसिप के दौरान हम अक्सर अपनी या सामने वाली की सफलताओं के बारे में काफी कुछ जान पाते हैं, इससे हमें जीवन के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने का मौका मिलता हैं। जब हम अपने अलावा किसी और के जीवन के अनुभवों के बारे में जानते हैं, तो हमारी सोच में अंतर आने लगता है।

talent
Share your talent

हर व्यक्ति के अंदर कोई न कोई टैलेंट जरूर होता है, किसी को पेंटिंग करना पसंद है तो कोई क्राफ्ट अच्छे बनाता है, कोई सिलाई, बुनाई अच्छी करता है तो कोई अलग-अलग तरह की कढ़ाई करना जानता है, खाना बनाने के बेहतरीन और अनोखे तरीके भी कई लोगों का टैलेंट होता है, एक दूसरे के साथ गॉसिप करते हुए आप काफी कुछ सीख जाते हैं।

कभी-कभी गॉसिप का मूल उद्देश्य बस यह होता है कि हम एक-दूसरे के साथ अपनी राय साझा करें, और  अपने आस पास के लोगों को समझने की कोशिश करें। सकारात्मक गॉसिप के पीछे बस साथ मिलकर कुछ नया समझने और सीखने की मंशा होती है। 

गॉसिप के लिए आपको कुछ लोगों की जरुरत तो जरूर पड़ेगी। बस जैसे ही आपको एक दो साथ मिलेंगे, धीरे-धीरे आपकी दोस्ती बढ़ेगी और आपके ग्रोपु में लोग जुड़ते जाएंगे। इस तरह आप अपने आस पड़ोस के लोगों के साथ घुल मिल पाएंगे, सामजिक होने से आप खुद को हल्का महसूस करेंगे

health care
Take care of your health

किसी भी व्यक्ति के जीवन में आपातकालीन स्तिथि कब आ जाए कोई नहीं जानता है। जब आप अपने आस पास के लोगों के साथ या फ़ोन पर भी गॉसिप करते हैं तो आपका सामाजिक दायरा बढ़ता है और आप लोगों से जान पहचान बढ़ा लेते हैं, ऐसे में किसी भी आपातकालीन स्थिति में आप अपने दोस्तों का सहारा भी ले सकते हैं।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...